फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People were confident of BJP's victory, hence voting was low: Braj Gupta

भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त थे लोग, इसलिए मतदान रहा कम : ब्रज गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
People were confident of BJP's victory, hence voting was low: Braj Gupta
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहने पर लोग दिनभर अलग-अलग कयास लगाते रहे। भाजपा ने सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए बुलाई बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता ने कहा कि लोग भाजपा की एकतरफा जीत के प्रति आश्वस्त थे, इसलिए घरों से कम निकले। इस चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी के पास भाजपा की तरह समर्पित कार्यकर्ताओं का अभाव था, इसलिए दिहाड़ीदार लोगों को उन्होंने बूथों पर बैठाने का काम किया जो कि चुनाव के दौरान ही बस्ता समेट कर चले गए।

जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने दावा किया कि आंकड़े बता रहे हैं कि करनाल नगर निगम चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं और मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता भी लगभग 50 हजार मतों से जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार मेयर बनने जा रही हैं। बैठक में मेयर प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, उपाध्यक्ष ईलम सिंह,जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा,शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी,अर्बन मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed