फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People upset with helpless animals sit on strike

Karnal News: बेसहारा पशुओं से परेशान लोग धरने पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
People upset with helpless animals sit on strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। बेसहारा पशुओं से लोग परेशान हैं। आलम ये है कि शहरवासियों ने बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में धरना दिया। नगरपालिका प्रधान विरेंद्र बंसल भी मौके पर पहुंचे। लोगों से मिले, उन्हें आश्वस्त किया कि अगले सप्ताह पूरा शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त किया जाएगा। मंगलवार सुबह 11 बजे लोग नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और बरामदे में दरी बिछाकर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया।
हालांकि तब नगरपालिका सचिव अजीत कुमार कार्यालय में नहीं थे। वहां पहुंचे वीरेंद्र जांगड़ा ने कहा कि इन बेसहारा नंदियों के कारण बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि समस्या का ठोस समाधान न हुआ तो वह सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस दौरान भारत शर्मा, उमेश शर्मा, यशपाल, दयावान सिंगला, नरेश कौशल, सुनील जांगड़ा, ललित चावला सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रधान विरेंद्र बंसल ने कहा कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों को अगले पांच दिनों तक केवल बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगाया है और अगले सप्ताह तक पूरे शहर से गायों व नंदियों को पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed