फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People got relief due to falling prices of vegetables.

Karnal News: सब्जियों के दाम गिरने से लोगों को मिली राहत

Wed, 12 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 12 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
People got relief due to falling prices of vegetables.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के खत्म होते ही सब्जियों के दामों में राहत देखने को मिल रही हैं। जहां त्योहारों से पहले मंडी और बाजारों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे, वहीं अब दाम गिरकर सामान्य हो गए हैं। पिछले 10 दिनों में कई प्रमुख सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आई है। इससे लोगों, खासकर गृहणियों को बड़ी राहत मिली है। बाजार में दोबारा लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
-सब्जियों के दाम कम होने से मिली राहत
गृहणी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सब्जियां इतनी महंगी थीं कि बजट बिगड़ गया था। अब भाव सामान्य आने से काफी राहत मिली है। टमाटर और प्याज के दाम सामान्य होने से रसोई का खर्च फिर से संभल गया है।
विज्ञापन

-त्योहारों के समय आपूर्ति कम होने से बढ़े थे दाम


सब्जी विक्रेता राजेश ने कहा कि त्योहारों के समय बाहर से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति कम थी और मांग बहुत बढ़ गई थी, इसलिए दाम बढ़ गए थे। अब ट्रक नियमित रूप से आने लगे हैं, जिससे मंडी में माल की भरमार है और दाम में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कम खर्च में खरीद पा रहे ज्यादा सब्जियां


अशोक कुमार ने बताया कि पहले लोग 200-300 रुपये में मुश्किल से तीन-चार सब्जियां ले पाते थे, अब उतनी ही रकम में दोगुनी सब्जियां मिल जाती हैं। बिक्री भी बढ़ी है क्योंकि ग्राहक फिर से बाजार में लौटे हैं।



-ढाबा व टिफिन सर्विस वालों को भी मिली राहत
सब्जियों के दामों में गिरावट से जहां गृहणियों के चेहरे पर मुस्कान लौटी हैं, वहीं छोटे होटल, ढाबा और टिफिन सर्विस संचालकों को भी राहत मिली है। पहले बढ़े दामों के कारण उन्हें लागत बढ़ने की चिंता थी, अब स्थिति सामान्य है।

-मंहगाई से सब्जियों में करनी पड़ती थी कटौती


रेखा सैनी ने बताया कि अब फिर से सब्जियों में टमाटर और प्याज का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, जिससे खाने का स्वाद और भी बढ़ गया है। त्योहारों के समय में सब्जियां लेने के लिए अन्य जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही थीं।


10 दिन पहले और अब के दाम

सब्ज़ी का नाम
15 दिन पहले (प्रति किलो)
वर्तमान भाव (प्रति किलो)
फूलगोभी
40 रुपये 20 रुपये
गाजर 40 रुपये 25 रुपये
लौकी
40 रुपये
30 रुपये
टमाटर
60 रुपये 40 रुपये
कद्दू
30 रुपये 20 रुपये

बैंगन
40 रुपये 20 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed