फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   People busy preparing for Christmas, shops decorated in the market

Karnal News: क्रिसमस की तैयारियों में जुटे लोग, बाजार में सज गई दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
People busy preparing for Christmas, shops decorated in the market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। क्रिसमस के लिए शहर के बाजार सज कर तैयार हैं। वहीं लोग भी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमम का जश्न मनाने के लिए शहर के होटल्स व बैंकवेट हॉल की लोगों ने बुकिंग करवाई है। वहीं शहर के तमाम होटल, रेस्तरां इत्यादि में ट्री लाइटिंग सेरेमनी मनाई जा रही है। इन प्रतिष्ठानों में क्रिसमस ट्री सजाकर लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। ईसाई मतावलंबी अनोखे अंदाज में क्रिसमस का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए लोगों रेस्तरां, हॉल इत्यादि में पार्टी रखी है। वहीं इसके लिए स्पेशल चॉकलेट व केक बनवा रहे हैं। शहर के तमाम बेकरी पर कारीगर केक बनाने में जुटे हैं। लोगों ने 24 दिसंबर रात के लिए केक की बुकिंग करवाई है। शहर की कूकू बेकरी संचालक मनीष थॉपर ने बताया कि उनके पास 24 दिसंबर के लिए बहुत केक के ऑर्डर हैं। ऑर्डर तैयार करने के लिए शनिवार रात भर कारीगरों ने काम किया। इस दौरान लोगों ने चॉकलेट, जैली, फोटो, स्टार व ट्री शेप के केक ऑर्डर किए हैं।



12 फीट तक उपलब्ध क्रिसमस ट्री

इसके साथ ही मार्केट में एक से 12 फीट तक के क्रिसमस ट्री उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से आठ हजार रुपये तक है। वहीं बड़ा सेंटा क्लॉस 8500 रुपये और छोटा 500 रुपये तक मिल रहा है। क्रिसमस के रंग में बाजार पूरी तरह रंग गए हैं। दुकानों पर क्रिसमस से संबंधित सामान और गिफ्ट की खूब बिक्री हो रही है। क्रिसमस ट्री से जिंगल बेल (घंटी) की दर्जनों किस्म लोगों को आकर्षित कर रही हैं। क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। लोग अपने घरों पर भी क्रिसमस की तैयारी में जुटे हैं। ईसाई अनुयायी घरों की सजावट में व्यस्त नजर आ रहे हैं। शहर के तमाम गिरजाघर (चर्च) बिजली की रंगीन रोशनियों से सजाए गए हैं। क्रिसमस का त्योहार कई चीजों के लिए खास होता है। इसमें क्रिसमस ट्री, स्टार, गिफ्ट्स इत्यादि की लोग जमकर खरीदारी करते हैं। लोग मानते हैं क्रिसमस के दिन सेंटा क्लॉज बच्चों को उपहार देता है।
विज्ञापन




बच्चों में उत्साह सेंटा क्लॉज बनने का क्रेज

क्रिसमस पर्व को लेकर बाजार में विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं, जो लोगों को खूब भा रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए बाजार में काफी बड़ी रेंज लोगों को मिल रही है। बच्चों की यह आइटम्स काफी ट्रेंडी हैं। मॉडल टाउन स्थित शॉप संचालक अर्जुन ने बताया कि बच्चों की सेंटा क्लॉज की ड्रेस से सांता वाले ट्रेंडी गॉगल्स, फेक हेयर क्लिप्स, रिंग्स, रिस्ट वॉच, रबरबैंड, हेड गेयर और हेयर क्लिप्स इत्यादि भी मांग में हैं। वहीं बाजार में इनके काफी डिजाइन लोगों के लिए उपलब्ध हैं। लोग इसका इस्तेमाल लुक को अलग बनाने के लिए करते हैं। वहीं, बच्चों के लिए सांता क्लाॅज की टोपी, ड्रैस हर बार की तरह इस बार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा बाजार में सांता क्लॉज के मुखौटे के साथ कैप लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह लोगों के लिए 150 रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed