फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   pedestrian dies due to bike collision

बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
pedestrian dies due to bike collision
गांव बिजणा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पुत्र ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव बुढनपुर निवासी अभिषेक ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता जयपाल पब्लिक हेल्थ पानीपत में ऑपरेटर के पद पर तैनात है। नौ नवंबर को वह और उसके पिता गांव बिजणा में किसी निजी काम से गए हुए थे। बस स्टैंड बिजणा से वह और उसके पिता पैदल अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। उसने ताऊ के लड़के प्रमोद को फोन कर घटना की जानकारी दी और पिता को सरकारी अस्पताल करनाल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed