फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patwarkhana locked, people kept wandering...

Karnal News: पटवारखाने पर ताला, भटकते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Patwarkhana locked, people kept wandering...
- मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय हड़ताल पर गए पटवारी व कानूनगो,
विज्ञापन

- जिले में हुई केवल 50 रजिस्ट्रियां, जमाबंदी और राजस्व कार्य रुके

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पटवारियों व कानूनगो ने वेतन में विसंगतियों को दूर करने की मांग करते हुए तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को सभी पटवारी व कानूनगो पटवारखाने पर ताला जड़कर राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और धरना दिया। बुधवार को केवल 50 रजिस्ट्रियां हो पाईं जबकि रोजाना 70 से 80 के बीच रजिस्ट्रियां होती थी। पटवारखाने व सरल केंद्र में बनी जमाबंदी खिड़की भी बंद नजर आई, उस पर हड़ताल का नोटिस चस्पा मिला। दूर दराज से काम के लिए आए कई लोग भटकने के बाद लौट गए।

पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान पदम कुमार ने बताया कि बुधवार से जिला करनाल की सभी तहसीलों के पटवारी व कानूनगो तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार पटवारियों के वेतनमान की विसंगतियों को दूर नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


पटवारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से जनवरी 2023 में पटवारियों का वेतन मान 25500 से 32100 करने की घोषणा की गई थी और उसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी। पटवारियों की माग है कि अधिसूचना 2016 से लागू की जाए, क्योंकि जो पटवारी 2016 बैच के हैं उनका वेतनमान 31100 है जिससे 2016 बैच को कोई फायदा नही मिला है और एसीपी का भी नुकसान हुआ है। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान कश्मीर सिंह, उपप्रधान अशोक कुमार, सचिव धीरज सेठी, अमित कालिया, नीरज हुडा, राजेश कुमार, जसबीर सिंह, विजय पाटिल, राजेश भुक्कल, सतीश कुमार, पाला राम पटवारी, सोनू शर्मा, राजेश सहगल, रमेश कानूनगो, मनोज नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व कार्यों व जमाबंदी के लिए भटकते रहे लोग

पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के चलते जिला पटवारखाने पर लोग दिनभर चक्कर लगाते नजर आए। कैलाश व टीकरी गांव से जमाबंदी निकलवाने आए हरदीप सिंह व शिवदयाल ने कहा कि उन्हें पटवारी से नंबर लेकर जमाबंदी की नकल निकलवानी थी, लेकिन पता चला कि पटवारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं। हरियाणा स्थाई निवासी की फाइलों व हस्ताक्षर करवाने व अन्य राजस्व कार्यों के लिए आए लोग भी भटकते नजर आए।


प्रधान पदम ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा। धरने का सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने भी समर्थन किया। संघ के जिला सचिव सेवा राम बड़सर ने कहा कि इस सरकार से हर कर्मचारी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed