फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Patwaris left work of other circles, problems increased

Karnal News: पटवारियों ने दूसरे सर्कल के  छोड़े काम, बढ़ीं परेशानियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Patwaris left work of other circles, problems increased
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोपों के बाद पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों का काम बंद कर दिया है। अब पटवारी केवल अपने ही हलके का काम कर रहे हैं। इस कारण दो दिन में ही तहसील और पटवारखानों में 10 हजार से ज्यादा प्रमाणपत्र, इंतकाल, पैमाइश, मौका रिपोर्ट और पोर्टल से जुड़े काम लंबित हो चुके हैं।
जिले की आठ तहसीलों की बात करें तो शहर समेत करीब 495 गांवों के रकबे, प्रमाणपत्र इत्यादि के काम के लिए यहां करीब 150 पटवारियों की आवश्यकता है। जबकि ये काम मौजूदा करीब 57 पटवारियों को अतिरिक्त कार्यभार देकर कराया जा रहा है। यानी एक पटवारी पर औसतन उसके मूल हलके के अलावा तीन से चार अतिरिक्त हलकों का अतिरिक्त कार्यभार है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील और पटवारखानों में कुछ पटवारी तो काम करते नजर आए मगर कुछ के दफ्तरों पर ताले लगे दिखाई दिए। कुछ ने काले बिल्ले लगाकर काम किया तो कुछ बगैर काले बिल्ले के काम करते रहे। जिले भर के लोग अपने कामों के लिए पटवारखानों में चक्कर काटते नजर आए। कुछ पटवारियों का कहना था कि वे कोर्ट केस के चलते बाहर हैं तो कुछ ने बताया कि वे मौका रिपोर्ट पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आठ तहसीलों करनाल, असंध, बल्ला, घरौंडा, इंद्री, निगदू और नीलोखेड़ी में 57 पटवारी और 17 कानूनगो हैं। जबकि अकेले करनाल तहसील की बात करें तो यहां 15 पटवारी और छह कानूनगो हैं। जिले के 57 पटवारियों में से सात के नाम भ्रष्टाचार की कथित सूची में शामिल हैं। इन पर लोगों की जमीनों की तकसीम, पैमाइश करवाने, इंतकाल दर्ज करवाने, रिकॉर्ड दुरुस्त करने और नक्शा बनवाने जैसे कामों के लिए पैसे लेने के आरोप लगे हैं।

यहां तक कि रिकॉर्ड देखने तक के नाम पर रिश्वत देने की बातें सामने आई हैं। जिसके बाद से पटवारियों में गुस्सा है। एक दिन पहले पटवारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed