{"_id":"68b603f29bae01cdb70cead5","slug":"patwari-caught-red-handed-taking-bribe-of-four-thousand-rupees-karnal-news-c-18-knl1008-728645-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा पटवारी
विज्ञापन
145....राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गिरफ्त में आरोपी धर्मपाल पटवारी। पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल की टीम ने सोमवार को कार्यालय बीडीपीओ नीलोखेड़ी में तैनात पटवारी धर्मपाल को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। उसके खिलाफ अभियोग संख्या 26 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना सतर्कता ब्यूरो करनाल में मामला दर्ज किया गया है।
ब्यूरो अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल को दी गई शिकायत में बताया था कि उनके भाई रामदास ने अपना मकान बनाने के लिए 2.90 लाख रुपये के ऋण के लिए अभिनव बैंक अर्जी दी थी। बैंक की ओर से ऋण को पास करने के लिए ड्रोन सर्वे की फोटो अनिवार्य रूप से मांगी गई। जब शिकायतकर्ता इस संबंध में पटवारी धर्मपाल से कार्यालय बीडीपीओ नीलोखेड़ी में मिले तो पटवारी ने फोटो उपलब्ध कराने की एवज में उनसे चार हजार रुपये नकद रिश्वत मांगी।
शिकायत सही पाए जाने पर सतर्कता टीम ने पटवारी धर्मपाल को चार हजार रुपये की नकदी लेते दबोच लिया। ब्यूरो अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और सरकारी कर्मचारियों की ओर से रिश्वतखोरी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।