फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pathi died due to roof collapse of house

Karnal News: मकान की छत गिरने से पाठी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Pathi died due to roof collapse of house
तरावड़ी के लल्यानी गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/तरावड़ी। लाल्यानी गांव में एक मकान की छत गिरने से युवक की मौत हो गई। 18 वर्षीय रवनीत तब कमरे में बैठा था। बताया जा रहा है मकान कच्चा था और उसकी छत लकड़ी की कड़ियों से बनी थी। जो कि बारिश होने से कमजोर हो गई थी। रविवार सुबह 10 बजे के आसपास अचानक धमाके की आवाज से छत गिर गई। बताया जा रहा है कि वह गुरुद्वारे में पाठी का काम करता था। रवनीत के माता-पिता बेहद गरीब बताए जा रहे हैं। वह पास के कमरे में आराम कर रहे थे।

जैसे ही छत गिरने की आवाज आई परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक रवनीत मलबे में दब चुका था। परिजनों के शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए और मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब युवक को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed