फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passion and passion, if you get help, you will definitely be successful

जज्बा और जुनून, मदद मिले तो सफल होंगे जरूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Passion and passion, if you get help, you will definitely be successful
कैप्शन : बॉलिंग करते हुए एक दिव्यांग बॉलर - फोटो : Karnal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। ‘करनाल व्हीलचेयर क्रिकेट टीम’ में जज्बा और जुनून तो है, लेकिन संसाधनों की कमी आड़े आ रही है। सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में अभ्यास करते समय इन दिव्यांगों का जोश देखते ही बनता है। फिलहाल यह टीम आगामी पांच नवंबर को करनाल और सोनीपत की टीमों में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी है, जिसके लिए खिलाड़ी नीलोखेड़ी के दशहरा मैदान में पसीना बहा रहे हैं। इस टीम में करनाल जिले के 16 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के छह खिलाड़ी हरियाणा व्हीलचेयर्स क्रिकेट का हिस्सा भी हैं।
टीम के कप्तान वेदपाल धीमान ने बताया कि नवंबर 2018 से व्हीलचेयर्स पर क्रिकेट खेल रहे हैं। शुरुआती दिनों में करनाल जिले के 3-4 खिलाड़ी कभी सोनीपत और कभी सिरसा में अभ्यास के लिए जाते थे, लेकिन सरकारी पेंशन पर आधारित होने के कारण तथा सीमित आय होने से अभ्यास को जारी नहीं रख पाए। उन्होंने बताया कि हमारे पास दो एलिम्को साधारण व्हीलचेयर्स थी और खिलाड़ी 5 थे। इसके बाद अन्य दिव्यांग साथियों से संपर्क साधा और उन्हें क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया। आपसी सहयोग करने के बाद किसी तरह व्हीलचेयर पूरी कर पाए। नतीजतन 25 अगस्त 2019 से जारी प्रयासों के बाद अब हमारी टीम में जिले के विभिन्न गांवों से 16 खिलाड़ी हैं। प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को नीलोखेड़ी के दशहरा मैदान में लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध हो तो दिव्यांग खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स व्हीलचेयर का भी अभाव
वेदपाल धीमान ने बताया कि इस खेल में आगे बढ़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार स्पोर्ट्स व्हीलचेयर आवश्यक है। उनके पास यह व्हीलचेयर नहीं है, जबकि बाकी जिलों और राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों के पास इसकी उपलब्धता है। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा कोई मदद न मिलने और किसी समाजसेवी के सहयोग के बिना अभ्यास जारी रखना चुनौती बना हुआ है। उन्हें 5 नवंबर को होने वाले टूर्नामेंट के लिए भी कोई प्रायोजक नहीं मिल रहा है, जिसके चलते खेलने के लिए अन्य सुविधाओं सहित व्हीलचेयर्स न होने से आशंका बनी हुई है कि कहीं दिव्यांग अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल स्तर पर भी व्हीलचेयर क्रिकेट
वेदपाल ने बताया कि व्हीलचेयर क्रिकेट इंटरनेशनल स्तर पर भी खेला जाता है। उनकी टीम गत 14 फरवरी 2021 को नीलोखेड़ी में सिरसा की टीम को 9 विकेट से हरा चुकी है। इसके बाद 25 जुलाई 2021 को बेहबल क्रिकेट एकेडमी फतेहाबाद में भी सिरसा टीम से 2-1 से सीरीज जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed