फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Passenger trains are increasing the wait for passengers

Karnal News: पैसेंजर ट्रेनें बढ़ा रही मुसाफिरों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains are increasing the wait for passengers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिल्ली-अंबाला मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों में देरी ज्यादा बढ़ने लगी है जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में सुधार हुआ है।
वीरवार को एक घंटा या इससे ज्यादा देरी पहुंचने वाली ट्रेनों में चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल रहीं जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों की बात करें तो 15 से ज्यादा ट्रेनें आधे घंटे तक लेट रहीं।
करनाल रेलवे स्टेशन से रोजाना 60 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें से करीब 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सवा घंटे तक लेट रहीं। जिसकी वजह से रेलयात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 64541 पानीपत-अंबाला कैंट मेमू निर्धारित समय से एक घंटे की देरी के बाद सुबह 07:40 बजे करनाल पहुंची। जबकि ट्रेन नंबर 64532 अंबाला कैंट-पानीपत पैसेंजर भी करीब सवा घंटे की देरी के बाद सुबह 09:50 पर आई। जबकि ट्रेन नंबर 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन दोपहर को 02:24 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर भी नियमित समय से सवा घंटे की देरी के बाद सुबह 11:50 बजे पहुंची।
एक्सप्रेस ट्रेनों में ट्रेन नंबर 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। ट्रेन नंबर 11842 गीता जयंती भी सवा घंटे की देरी के बाद 04:42 बजे करनाल पहुंची।

वहीं, जम्मू मेल, टाटानगर एक्सप्रेस, झेलम, दिल्ली इंटरसिटी, सचखंड एक्सप्रेस, आम्रपाली, पश्चिम एक्सप्रेस, मुंबई सीएसएमटी, ऊंचाहार, शान ए पंजाब, बीकानेर, मालवा, अमृतसर एक्सप्रेस, कालका, नेताजी, जम्मू तवी जैसी ट्रेनें 15 मिनट से लेकर आधे घंटे की देरी से आवागमन कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed