फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parks, yoga shalas will be built in six thousand villages of Haryana

हरियाणा के छह हजार गांवों में बनेंगी पार्क, योगशालाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Parks, yoga shalas will be built in six thousand villages of Haryana
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मधुबन पुलिस अकादमी में हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के छह हजार गांवों में दो एकड़ में पार्क या व्यामशालाएं बनाने की योजना है, जिसके लिए शीघ्र ही हरियाणा में एक हजार कोच और योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ना बेहद आवश्यक है। इसके तहत सरकार की ओर से खासकर खेलों से जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां बनाई जा रही हैं, इनके बनने से युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा। उनमें खेल भावना का सृजन होगा। जब उनका मन रचनात्मक कार्यों व खेलों में लगेगा तो वह नशे की तरफ नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव में दो एकड़ में पार्क/व्यामशाला बनाने की योजना है। इनके संचालन के लिए एक हजार कोच और योग शिक्षक भर्ती की योजना तैयार कर ली गई है। यह योजना प्रदेश के छह हजार गांव में लागू करेंगे। हरियाणा सरकार ने पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब जैसी कहावत को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed