{"_id":"69124cdfa40d34e99d0b19dd","slug":"park-in-sector-8-in-bad-condition-karnal-news-c-338-1-kn11005-124893-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेक्टर-8 में पार्क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेक्टर-8 में पार्क बदहाल
Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-8 के निवासी बदहाल पार्क के कारण परेशान हैं। पार्क की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। मैंने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्क की बेंच भी टूटी हुई हैं। सेक्टर-8 के निवासी जब यहां पर सैर करने के लिए आते हैं तो उनका सामना गंदगी से होता है। यहां लगे वाटर कूलर में पानी भी नहीं आ रहा है। इसमें बच्चों के लिए लगे कुछ झूले टूटे हुए हैं। इस कारण यहां सैर पर आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए। -प्रस्तुति - राजीव अरोड़ा, निवासी सेक्टर आठ
नमस्ते चौक पर उखड़ी सड़क, लोग परेशान
नई अनाज मंडी की ओर जाने वाली नमस्ते चौक की सड़क कई जगह से उखड़ गई है। यहां से हर दिन सैंकड़ों राहगीर और किसान गुजरते हैं। सड़क के टूटने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां कई वाहन चालक चोटिल भी हो गए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी इसे ठीक करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए और सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी न हो। -प्रस्तुति : प्रवीण कुमार, निवासी, सेक्टर छह