फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parivartini Ekadashi celebrated with great pomp in Khatu Shyam Temple

Karnal News: खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाई परिवर्तिनी एकादशी

Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Parivartini Ekadashi celebrated with great pomp in Khatu Shyam Temple
20..... श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में परिवर्तिनी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। श्री श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे, देर रात तक श्रद्धालु पहुंचे।

बुधवार शाम को श्रद्धालु अनिता और पायल ने बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए राधा नाम की लगाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां और मैंने मोहन को बुलाया है वो आता होगा। साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे कौन सुनेगा। आ गया दर पे तेरे, सुनाई हो जाये, जिंदगी से दुखो की, विदाई हो जाये। एक नजर कृपा की डालो, मानूंगा अहसान, संकट हमारा कैसे टलेगा तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा भजन गाकर सभी को भाव विभाेर कर दिया। बुधवार सुबह पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कोलकता से मगवाएं गुलाब, चंपा और चमेली, गेंदा, नीले फूल, सफेद गुलाब, तुलसी और ड्राई फ्रुट से श्री श्याम बाबा का शृंगार किया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित दीपक पांडे ने बताया कि यह पर्व जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इस मौके पर श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर धाम बन चुका है। इस अवसर पर अनिल गर्ग, महेंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, राजेश सिंगला, राजेश गर्ग, अशोक सिंगला, पवन गुप्ता, हरीश गुप्ता और विनोद गोयल और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed