Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parents are addicted to mobile phones... they are spreading the infection to their children.

Karnal News: माता-पिता को मोबाइल की लत...बच्चों में उनसे ही फैल रहा संक्रमण

Sun, 15 Feb 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 15 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Parents are addicted to mobile phones... they are spreading the infection to their children.
करनाल।
विज्ञापन

सर मेरे माता-पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। सारा दिन तो काम पर रहते हैं। शाम के समय मां और पिता दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं। मुझे मोबाइल फोन दे दिया गया तो मैंने गेम खेलना शुरू कर दिया। अब आदत बन गई है तो माता-पिता गुस्सा करते हैं। ऐसे में घर से भाग गया।
जिला बाल कल्याण समिति के पास लाए गए बच्चे ने काउंसिलिंग के दौरान यह कहा। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि यह अपवाद मामला नहीं था। मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए लाए जाने वाले बच्चे माता-पिता के ध्यान नहीं देने और मोबाइल पर व्यस्त रहने की शिकायत करते हैं। आज के माता-पिता के कारण भी बच्चे मोबाइल के आदी हो रहे हैं जिसे समय रहते ठीक करना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजकल अधिकतर मामलों में यह सामने आ रहा है कि माता-पिता बच्चे को मोबाइल देकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं। बच्चे से बात करने, उसकी बात सुनने का समय किसी के पास नहीं है। पहले अभिभावकों को खुद सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी, तभी बच्चे सुधरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलर पूनम का कहना है कि पांच से 14 साल तक के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि इसी उम्र में भावनात्मक जुड़ाव और मार्गदर्शन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। बच्चों में मोबाइल की लत की सबसे बड़ी वजह माता-पिता स्वयं हैं।
मोबाइल बन रहा केयरटेकर
समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने बताया कि आज मोबाइल साइलेंट केयरटेकर के रूप में सामने आ रहे हैं जिसमें कामकाजी माता-पिता के लिए मोबाइल एक आसान समाधान बन चुका है। अगर बच्चा रोता हुआ दिखे तो मोबाइल दे दो, जिद करता दिखे तो मोबाइल दे दो और शांत चाहिए तो मोबाइल दे दो। यही आदत धीरे-धीरे बच्चों को मोबाइल पर निर्भर बना देती है।
केस-1
-माता-पिता स्वयं रहते हैं मोबाइल पर व्यस्त
11 साल के बच्चे को ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी। माता-पिता उसे काउंसिलिंग के लिए लाए। काउंसिलिंग में बच्चा बोला कि माता-पिता स्वयं मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। वह क्या करे। इसलिए ऑनलाइन गेम खेलना शुरू कर दिया। बच्चे ने बताया कि वह घर में अधिकतर समय अकेला रहता है। माता सुबह 9 बजे कार्यालय जाती हैं, शाम को 7 बजे तक आती हैं। पिता भी शाम 8 बजे तक घर आते हैं। घर आने पर भी माता-पिता अपने मोबाइल में ही व्यस्त रहते हैं।
निष्कर्ष : माता-पिता के बच्चे को समय नहीं देने से समस्या आई। उनके स्वयं मोबाइल में व्यस्त होने का गलत प्रभाव पड़ा। ऑनलाइन गेमिंग की लत लगी। माता-पिता की काउंसिलिंग की गई। उन्हें दिन में ज्यादा से ज्यादा समय बच्चे के साथ बिताने और मोबाइल का उपयोग सीमित करने की सलाह दी गई।
--
केस-2
- माता-पिता नहीं देते समय, मोबाइल को बनाया मित्र
15 वर्षीय बच्चे के पिता अन्य जिले में कंपनी में काम करते हैं। माता शिक्षिका हैं। बच्चे में तनाव के लक्षण दिखने लगे तो माता-पिता काउंसिलिंग कराने के लिए जिला बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचे। काउंसिलिंग में बच्चे ने बताया कि वह माता-पिता को अधिकतम समय मोबाइल का प्रयोग करते ही देखता है। मां स्कूल से आने के बाद खाना देकर ऑनलाइन ट्यूशन देती हैं। पिता भी मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए मोबाइल पर गेम खेलना शुरू किया। ऑनलाइन मित्र बनाए। बच्चा गेमिंग के दौरान कई हजार रुपये भी गवां चुका था। बच्चे की तीन बार काउंसिलिंग की गई।

निष्कर्ष : माता-पिता के बच्चे को समय नहीं देने से समस्या बड़ी हुई। उनको बच्चे के सामने मोबाइल से दूरी बनाए रखनी चाहिए। घर में होने पर बच्चे को समय देना चाहिए। कार्यालय में माता-पिता की काउंसिलिंग कर उन्हें समझाया गया।
--

ध्यान रखेंबच्चों से प्रतिदिन कम से कम 30–40 मिनट संवाद करें
खुद मोबाइल का सीमित उपयोग करें।
बच्चों के मोबाइल पर समय सीमा तय करें।
खाने के समय मोबाइल से दूरी बनाएं।
बच्चों की बात बिना डांटे सुनें और समाधान करें।
बच्चों के सामने मोबाइल स्क्रॉल करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed