{"_id":"6844a7b6f57081a1150cc3ad","slug":"paras-and-tanisha-won-the-yoga-competition-karnal-news-c-18-knl1008-664946-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: योग प्रतियोगिता में पारस और तनिशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: योग प्रतियोगिता में पारस और तनिशा ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो - 142 कल के ट्रैक से
- अनाज मंडी में खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन, आज कर्ण स्टेडियम में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए शुक्रवार को जिला के सभी खंडों मं खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घरौंडा में कार्यक्रम अनाज मंडी के सामुदायिक भवन में आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति व अन्य सहयोगी संगठनों व खेल विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। 14 से 18 आयु में पुरुष वर्ग में पारस कैमला पहले, सोनू दूसरे व कालरम के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। खंड स्तर के विजेता खिलाड़ी आज कर्ण स्टेडियम में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
महिला वर्ग में फुरलक की तनिशा प्रथम घरौंडा की कविता द्वितीय व डोली तृतीय रही। प्रतियोगिता में 10 से 60 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना रहा। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट किए गए, ताकि योग के साथ-साथ हरियाली का संदेश भी समाज में प्रसारित हो।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरे विश्व में अपनाई जा रही है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. धर्मबीर सिंह ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि हर आयु वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय योग स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी आर्य दिलबाग लाठर ने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहीं बल्कि संपूर्ण जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाता है। कार्यक्रम में डॉ. विनोद गुप्ता ने भी योग के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
योग प्रतियोगिताओं के विजेता
10-14 आयु वर्ग : (पुरुष वर्ग) त्रिमन सिंह (प्रथम), विश्व (द्वितीय), चिराग (तृतीय)।
महिला वर्ग : तनिशा (डिंगर माजरा) प्रथम, मीत (द्वितीय), अवनी (उपली) तृतीय।
18-28 आयु वर्ग : (पुरुष वर्ग) अभिषेक बंसल (घरौंडा) प्रथम।
महिला वर्ग : ललिता (घरौंडा) प्रथम, स्वाति (डिंगर माजरा) द्वितीय।
28-48 आयु वर्ग : पुरुष वर्ग - विजय कुमार (घरौंडा) प्रथम, सुरेश कुमार (फुरलक) द्वितीय।
महिला वर्ग : अनुराधा (उपली) प्रथम।
40-60 आयु वर्ग : पुरुष वर्ग- दर्शन कौशिक (डिंगर माजरा) प्रथम, तेजेंद्र मान द्वितीय।
महिला वर्ग : हरमीत (घरौंडा) प्रथम, सुमन (शेखपुरा) द्वितीय।