फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Parade, police academy madhuban, home secretary, karnal

वर्दी और कानून ही है पुलिस की जाति और धर्म : रामनिवास

Fri, 08 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Parade, police academy madhuban, home secretary, karnal
parade - फोटो : अमर उजाला

वर्दी और कानून ही पुलिस की जाति और धर्म है। आदर्श पुलिस के लिए जरूरी है कि वह कानून में बताई गई बातों को निडर होकर निष्पक्षता से लागू करे। अपने कर्म पर पूर्ण अधिकार रखते हुए ही पुलिस बुराईयों पर विजय प्राप्त कर सकती है। यह बातें हरियाणा सरकार के गृह सचिव रामनिवास ने हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के दीक्षांत परेड स्थल पर कही। वे 2119 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के विधिवत रूप से हरियाणा पुलिस में शामिल होने के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसपीओ ने शानदार परेड के साथ सलामी देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन


रामनिवास ने कहा कि पूर्व सैनिक के रूप में आप सभी ने सीमा पर देश की रक्षा की है। एसपीओ के रूप में हरियाणा पुलिस का हिस्सा बनकर अब आप समाज की सेवा कर सकेंगे। पुलिस के सामने कठिन चुनौतियां हैं। पुलिस सरकार का सबसे अधिक दिखाई देने वाला चेहरा है। एक सिपाही को जब वर्दी पहने देखते हैं तो पता चलता है कि सरकार है। सिपाही पुलिस का आधार है। इसलिए सिपाही का आचरण अनुकरणीय होना चाहिए। पुलिस का गठन अंग्रेजों ने अपनी व्यवस्था कायम रखने के लिए किया था। औपनिवेशिक व्यवस्था में पुलिस की जिम्मेदार केवल सरकार के प्रति होती थी।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस के प्रत्येक कार्य पर नागरिकों, मीडिया, न्यायालय की नजर होती है। पुलिस का लक्ष्य नागरिकों की सेवा करना है। एक आदर्श पुलिस के गुणों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता, निष्पक्षता, मिलसारिता, शिष्टाचार, निडरता और अनुशासन के गुण को आत्मसात करने से पुलिस समाज में अपने लिये विश्वास और सम्मान हासिल कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के निदेशक और डीजी केके सिंधु ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा एसपीओ को प्रदान किए गए प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने एसपीओ का पुलिस में शामिल होने पर स्वागत किया। परेड के अंत में हरियाणा पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक राजबीर देसवाल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पीटीसी सुनारिया के महानिरीक्षक पीएस रंगा, मधुबन अकादमी की पुलिस महानिरीक्षक डॉ. सुमन मंजरी, करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष यादव, सशस्त्र पुलिस के उप पुलिस महानिरीक्षक शिबास कविराज, करनाल के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed