फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panipat-Yamunanagar journey became expensive

Karnal News: पानीपत-यमुनानगर का सफर हुआ महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Panipat-Yamunanagar journey became expensive
- रोडवेज मुख्यालय की ओर से दोनों मार्गों पर कराया सर्वे, नए बस अड्डे बनने से दूरियां बढ़ने पर किराये में किया इजाफा
विज्ञापन


- पानीपत मार्ग पर घरौंडा तक और यमुनानगर मार्ग पर लाडवा तक सफर करने पर भी चुकाना होगा बढ़ा किराया

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्णनगरी से पानीपत और यमुनानगर बस से आने-जाने वाले यात्रियों की जेब पर खर्च का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, क्योंकि रोडवेज की ओर से दोनों मार्गों पर पांच रुपये तक किराये में इजाफा किया गया है। यह इजाफा रोडवेज ने विशेष रूप से दोनों मार्गों पर सर्वे कराने के बाद किया है। क्योंकि सर्वे में नए बस अड्डे बनने के बाद मार्ग की दूरी बढ़ी है, इसलिए किराया बढ़ाया गया है।

बढ़े हुए किराये का असर पानीपत मार्ग पर घरौंडा तक और यमुनानगर मार्ग पर लाडवा तक का सफर तय करने पर भी लगेगा। घरौंडा तक का टिकट पांच रुपये और लाडवा का टिकट तीन रुपये महंगा हुआ है। अचानक किराया बढ़ने से यात्रियों में भी रोष है। पानीपत में नया बस अड्डा पुराने बस अड्डे से सात किलोमीटर आगे है। ऐसे में जो सफर अब तक 40 किलोमीटर तक था, वो अब 47 किलोमीटर का होगा। इसी तरह यमुनानगर मार्ग पर दूरी 67 किलोमीटर से बढ़कर 69 किलोमीटर हुई है।
विज्ञापन


कहां का कितना किराया बढ़ा
जगह

पहले
अब

करनाल से घरौंडा
25
30

पानीपत टोल प्लाजा
40
45

पानीपत पुराना अड्डा
45
50

पानीपत नया बस अड्डा
0
55

करनाल से लाडवा
37
40

करनाल से यमुनानगर
65
70

पानीपत और यमुनानगर मार्ग पर मुख्यालय की ओर से सर्वे कराया गया। दोनों मार्गों पर दूरी पहले से बढ़ी है, इसलिए किराये में सामान्य इजाफा हुआ है। नई दरें लागू कर दी गई हैं। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed