फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panipat Sadan won the hockey competition

Karnal News: हॉकी प्रतियोगिता में पानीपत सदन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Panipat Sadan won the hockey competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कुंजपुरा। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शनिवार को अंतरसदनीय कनिष्ठ हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पानीपत सदन ने अजेय रहते हुए सर्वाधिक मैच जीते और प्रतियोगिता अपने नाम की। थानेश्वर सदन द्वितीय, कुरुक्षेत्र सदन तृतीय और चिलियनवाला सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर थानेश्वर सदन के अंकित को चुना किया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पानीपत सदन से देव और उभरता खिलाड़ी भी इसी सदन से किंशुक रहा। इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खेल के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने मुख्य अतिथि सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ललित जिंदल का स्वागत किया। प्रतियोगिता की सदनीय प्रतिस्पर्धा के कनिष्ठ संवर्ग में प्रत्येक सदन से 16-16 छात्रों ने अपने-अपने दल का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कर्नल विजय राणा ने विजयी प्रतिभागियों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हॉकी ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय खेलों में भी सैनिक स्कूल कुंजपुरा का डंका बजेगा | सैनिक स्कूल कुंजपुरा राष्ट्रीय स्तर पर आगामी महीनों में विभिन्न खेलों का आयोजन करने वाला है।| मुख्य अतिथि ने कहा कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा न केवल हरियाणा का गौरव है वरन पूरे भारत देश में इसकी प्रतिष्ठा है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान, खेल संयोजक नरेंद्र नांदल सहित समस्त शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed