फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Panchkula-Haridwar highway disrupted due to water from Begana, Yamuna near danger mark in Panipat

उफान पर नदियां: बेगना का पानी आने से पंचकूला-हरिद्वार हाईवे बाधित, पानीपत में खतरे के निशान के पास यमुना

Tue, 19 Aug 2025 08:35 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 19 Aug 2025 08:35 AM IST
सार

हथिनीकुंड बैराज से शाम छह बजे 52,668 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यमुना नदी में 40,648, पश्चिमी यमुना में 10,510 तथा पूर्वी यमुना नहर में 1510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज के सभी 18 गेट खुले हुए हैं।

विज्ञापन
Panchkula-Haridwar highway disrupted due to water from Begana, Yamuna near danger mark in Panipat
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। अंबाला के शाहा में मारकंडा की सहायक बेगना नदी का पानी तेज बहाव के साथ खेतों के रास्ते साहा-नहौनी फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए पंचकूला-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 344) पर आ गया। फ्लाईओवर की सर्विस लेन पूरी तरह जलमग्न हो गई और मुख्य राजमार्ग पर कालपी के पास भी जलभराव के बाद एक लेन को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


हथिनीकुंड बैराज से रविवार को इस सीजन का सर्वाधिक 1,78,996 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पानीपत में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान 231.50 मीटर और चेतावनी बिंदु 231 मीटर के बीच टिका हुआ है। इससे यमुना नदी के बीच टापू पर बसे गांव रहीमपुर खेड़ी का संपर्क कट गया है। टांगरी और मारकंडा में जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती कॉलोनियों और खेतों में नदी का पानी पहुंच गया। टांगरी का जलस्तर सर्वाधिक 24,500 क्यूसेक से घटकर सोमवार दोपहर तक 17000 क्यूसेक रह गया। मारकंडा का जलस्तर रविवार रात 55000 क्यूसेक पहुंच गया था जो सोमवार को 30000 क्यूसेक रह गया है।
विज्ञापन


यमुना का पानी 72 घंटे में पहुंचेगा दिल्ली
सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से शाम छह बजे 52,668 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यमुना नदी में 40,648, पश्चिमी यमुना में 10,510 तथा पूर्वी यमुना नहर में 1510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बैराज के सभी 18 गेट खुले हुए हैं। यमुना का पानी 72 घंटे में दिल्ली तक पहुंचेगा। करनाल में रविवार रात यमुना का जलस्तर बढ़ने से नदी के साथ लगते गांवों और आसपास के क्षेत्र के लोग सहमे हुए थे। हालांकि बाद में जलस्तर घटना शुरू हो गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ करनैल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे यमुना का जल स्तर 30 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद के 18 गांवों में बाढ़ का अलर्ट
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना क्षेत्र में बसे मोहना, लतीपुर, मंझावली सहित 18 गांवों के प्रभावित होने की आशंका है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने सोमवार को बैठक लेकर निर्देश दिए कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी सहित 24 घंटे अलर्ट मोड में काम करते हुए गांवों की निगरानी सुनिश्चित करें। चौकीदारों को भी 24 घंटे अलर्ट रहते हुए पहरेदारी और मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसडीआरएफ, एनसीसी व वालंटियर्स को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं। ब्यूरो


23 अगस्त तक बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार से मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ेगा। प्रदेश में 23 अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 18 अगस्त की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों में 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। बाकी हिस्सों में लगातार बिखराव वाली बारिश होगी। इसके बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में लगातार मानसून में सक्रिय रही सकता है। उधर, सोमवार को पानीपत में 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed