फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Palledar caught with 10 kg ganja

Karnal News: पल्लेदार 10 किलो गांजा के साथ धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Palledar caught with 10 kg ganja
- अनाज मंडी में मजदूरों को करता था सप्लाई
विज्ञापन

- महिला साथी को भी किया पुलिस ने काबू,
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की सीआईए-1 ने अनाज मंडी में एक पल्लेदार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 10 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद की है। साथ ही आरोपी की एक महिला साथी को भी गिरफ्तार किया है। जो नशा तस्करी का काम करती है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पल्लेदार आरोपी को जेल भेजा गया वहीं महिला आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी अनाज मंडी में मजदूरों को यह नशा सप्लाई करता था।

डीएसपी शहर वीर सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सूचना के आधार पर सीआईए वन प्रभारी अनिल की अध्यक्षता में टीम ने शिव कॉलोनी कैथल रोड निवासी आरोपी गांव चोरी जिला मधुबनी बिहार हाल किरायेदार शिव कॉलोनी करनाल निवासी अंकित राम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के किराए के मकान से 10 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद की गई। आरोपी ने अपनी महिला साथी गांव ठाठ जिला बेगूसराय बिहार निवासी अकबरी का खुलासा किया। जिसे वीरवार को शिव कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed