{"_id":"67db2795008f0ea39d0937f7","slug":"palika-will-spend-650-crores-on-development-karnal-news-c-18-knl1008-605374-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विकास पर 6.50 करोड़ खर्च करेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विकास पर 6.50 करोड़ खर्च करेगी पालिका
Thu, 20 Mar 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। नगरपालिका तरावड़ी के हाउस की बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए बजट बैठक हुई। 15.37 करोड़ रुपये की आय के साथ शहर के विकास पर 6.50 करोड़ रुपये खर्च करने के बजट को मंजूरी दी गई। आय की शेष राशि नगरपालिका के खर्चों पर व्यय की जाएगी।
नगरपालिका अध्यक्ष विरेंद्र बंसल की अध्यक्षता में आयोजित हाउस की बैठक में वित्त वर्ष में होने वाले आय व व्यय का हिसाब सभी पार्षदों के सामने रखा और सभी ने इसे आम सहमति से पारित कर दिया। पालिका सचिव अजीत कुमार ने बताया कि बैठक में 15 करोड़ 37 लाख रुपये की कुल आय का अनुमान लगाया गया है।
इसमें 60 लाख रुपये संपत्ति कर से, 21 लाख रुपये नपा की दुकानों आदि के किराए से, 80 लाख रुपये मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत बेची जाने वाली दुकानों से व दो करोड़ रुपये विकास चार्जिस के अलावा अन्य माध्यमों से यह आय होगी। इसी तरह शहर में होने वाले विकास कार्यों पर 6 करोड़ 50 लाख रुपये व्यय होंगे, शेष नगरपालिका कर्मचारियों के वेतन समेत अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
कई पार्षदों ने अपने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि नगरपालिका अधिकारी उनसे बजट तो हर साल पास करवा लेते हैं, लेकिन वास्तव में बजट का इस्तेमाल पूरा साल होता ही नहीं। पार्षदों की नाराजगी को देखते हुए नगरपालिका प्रधान विरेंद्र बंसल ने विकाय कार्यों की गति की समीक्षा व नए विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने के लिए 26 मार्च को नगरपालिका पार्षदों की बैठक बुलाई है ताकि सभी वार्डों के रुके विकास कार्यों को तेजी से करवाया जा सके।
नगरपालिका सचिव अजीत कुमार ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सभी पार्षदों ने एकमत से प्रस्तावित बजट को पारित किया। उन्होंने बताया कि शहर में नए कार्यों के लिए भी एस्टीमेट तैयार किए जा रहे है जो आगामी बैठक में पारित करवाकर तेजी से विकास को आगे बढाया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष अमित बंसल, सचिव अजित कुमार, लेखाकार जयचंद, पार्षद सुरेंद्र खुराना, ओमप्रकाश मल्होत्रा, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, पार्षद प्रतिनिधि दिलप्रित चहल, अशोक कुमार, लखविंद्र सिंह, अंकित चौधरी आदि उपस्थित रहे।