फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy truck remained standing in the market, mill registered arrival, purchase suspended

Karnal News: धान का ट्रक मंडी में खड़ा रहा, मिल ने दर्ज कर दी आवक, खरीद निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Paddy truck remained standing in the market, mill registered arrival, purchase suspended
- जिला प्रशासन ने भोलानाथ राइस मिल जुंडला पर की कार्रवाई, ट्रांसपोर्टर कंपनी को जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बल्ला अनाज मंडी में उठान में लगा ट्रक धान भरकर वापस मंडी में पहुंच गया, लेकिन इसके बावजूद राइस मिल में फर्जी तरीके से धान की आवक दर्ज कर ली गई। जिसे पोर्टल पर भी चढ़ा दिया गया। मामला सामने आने पर उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को तत्काल कार्रवाई करते हुए भोलानाथ राइस मिल जुंडला की खरीद को निलंबित कर दिया है। वहीं, ट्रांसपोर्टर नरवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
इन दिनों राइस मिलों में मंडी कर्मियों की सांठगांठ से फर्जी गेटपास व पोर्टल पर फर्जी एंट्री करके बिना धान आए ही खरीद दिखाने का मामला जिले की कई अनाज मंडियों में देखा जा रहा है। इसके पीछे यूपी, बिहार आदि राज्यों से सस्ता चावल खरीदकर सीएमआर की पूर्ति कर मोटा मुनाफा कमाने का खेल बताया जा रहा है। इसका बड़ा नुकसान किसानों को ये होता है कि मंडी में स्थान खाली नहीं होता, दूसरा स्थानीय किसानों का धान बिकता नहीं है, इधर, राइस मिलों व मंडी के पोर्टल पर धान का कोटा पूरा हो जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि बल्ला मंडी से 305 क्विंटल 62 किलोग्राम धान (815बैग) जोकि गाड़ी नंबर एचआर45सी 1486 में 15 अक्तूबर की शाम 7.21 बजे पर सब-यार्ड बल्ला से बाहर निकला था। ये धान भोलानाथ राइस मिल जुंडला में जाना था। लेकिन ये धान भरा ट्रक राइस मिल में न पहुंचकर सब-यार्ड बल्ला में ही 16 अक्तूबर रात्रि 1.15 बजे दोबारा पहुंच गया। इसके बावजूद भोलानाथ राइस मिल द्वारा 16 अक्तूबर को सुबह 8.45 बजे ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से उक्त गाड़ी नंबर को राइस मिल में आया दर्ज कर दिया गया। जबकि यह गाड़ी उस समय भी बल्ला मंडी में खड़ी थी। इसकी जानकारी जब मंडी सचिव असंध एवं बल्ला दिनेश कुमार को हुई तो उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने भोलानाथ राइस मिल की खरीद निलंबित करने के आदेश जारी किए और संबंधित ट्रांसपोर्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में एसडीएम असंध वीरेंद्र ढुल द्वारा जांच की जा रही है। डीएफएससी अनिल कालरा ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार भोलानाथ राइस मिल की खरीद को निलंबित कर दिया गया है। अभी इस मामले की जांच जारी है। इधर, सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ये भी सामने आया है कि जब ट्रक का चालक धान लेकर चला था तो वह शराब के नशे में था, कुछ दूर चला तो उसे लगा कि वह इस हालत में नहीं है कि ट्रक को राइस मिल तक पहुंचा पाए तो उसने वापस मंडी में लाकर ट्रक को खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed