फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy lifting was done all day long, still the markets were filled

Karnal News: दिनभर कराई धान की उठान, फिर भी मंडियां अटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Paddy lifting was done all day long, still the markets were filled
- आज सभी मंडियों में होगी खरीद, जगह न होने के कारण किसानों को अभी नहीं मिलेगी राहत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिलेभर की अनाज मंडियां धान से अटी हैं। रविवार को अधिकतर मंडियों में धान की खरीद बंद रखकर सिर्फ उठान की गई लेकिन आवागमन में भारी दिक्कत के कारण उठान में परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रकों की बजाय कई मंडियों में ट्रालियों को भी जीपीएफ लगाकर मंडियों में लाया गया। शाम तक 20 से 25 प्रतिशत धान ही उठाया जा सके। मंडियों में अभी काफी धान है। सोमवार से धान की खरीद की जाएगी।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले की मंडियों में 2 लाख 72 हजार 823 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसी की ओर से की गई। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 1 लाख 76 हजार 32 मीट्रिक टन धान, हैफेड की ओर से 60 हजार 61 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 36 हजार 730 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। एजेंसियों को खरीदी गई धान की उठान तुरंत करवाने के आदेश खरीद एजेंसी को दिए गए हैं। जिले में 66219 मीट्रिक टन धान की उठान की जा चुकी है। अभी भी मंडियों में 206606 मीट्रिक टन धान मौजूद है। जिसकी उठान कराई जा रही है।
विज्ञापन

करनाल नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि किसानों को पहले से ही जानकारी दे दी गई थी, इसलिए किसान रविवार को धान लेकर नहीं आए हैं, हालांकि कई ट्रालियां पहले से ही गेटपास के लिए खड़ी हैं। मंडी फुल हैं, जिसके कारण सुबह से देर रात तक धान की उठान कराई गई है। कुछ हद तक जगह खाली हुई है, सोमवार से धान की खरीद की जाएगी। उठान के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। राइस मिलर कम ही मंडी में आए हैं। धान की उठान कराकर राइस मिलों में ही भेजा जाता है, जब राइस मिलर ही कम है, तो धान आखिर कहां पहुंचाया जाए। इस कारण समस्या जटिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवरलोड दिखे कई वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। नई अनाज मंडी में बढ़ रही आवक से मार्केट कमेटी ने रविवार को धान की खरीद बंद रखी। दिन भर लगभग 39 हजार क्विंटल धान की लिफ्टिंग ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रकों से की गई। यहां तक कि कई वाहन ओवरलोड भी दिखाई दिए। बताया जा रहा है ट्रैक्टर ट्रालियों से लिफ्टिंग करने पर पाबंदी है, लेकिन इसके बावजूद लिफ्टिंग का कार्य जारी रहा।

नई अनाज मंडी में राइस मिल एसोसिएशन की हड़ताल से धान की खरीद व लिफ्टिंग का कार्य पटरी से उतर गया था। कहीं न कहीं खरीद एजेंसी भी लापरवाही कर रही थी। जिसके बाद विधायक हरविंद्र कल्याण ने मंडी का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे और एक दो अधिकारियों पर गाज भी गिरी। जिसके बाद अधिकारियों ने धान की खरीद व लिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया था।
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक दो लाख 22 हजार क्विंटल धान की खरीद की है और लगभग एक लाख 88 हजार की लिफ्टिंग की है। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सज्जन कुमार ने कहा कि मंडी में धान की लिफ्टिंग का कार्य जोरों पर है और रविवार को लगभग 39 हजार क्विंटल धान की लिफ्टिंग हो गई है। धान की उठान होने के बावजूद मंडी अभी भी जगह नहीं है।


दो दिन बंद रही खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। अनाज मंडी धान से अट जाने के कारण यहां शनिवार व रविवार को खरीद बंद रखी गई। दोनों दिन लगातार धान की उठान की गई है, तो कुछ हद तक मंडी में जगह बनी है। यहां सोमवार को धान की खरीद की जाएगी।
धान का सीजन शुरू होने के शुरुआत में राइस मिल संचालकों की ओर से हड़ताल की गई। जिस कारण व्यापारियों ने किसानों की फसल को औने-पौने दामों पर खरीदा। मंडियों में अधिकांश धान को व्यापारियों और मंडी प्रशासन की मिलीभगत के चलते सस्ते दाम पर खरीदा गया। मंडी अभी भी भरी पड़ी है। उठान की स्थिति दयनीय है। प्रतिबंध के बावजूद यहां ट्रालियों से धान की उठान कराई जा रही है।

निसिंग अनाज मंडी प्रधान रतनलाल गोयल ने बताया कि अनाज मंडी में शनिवार एवं रविवार को खरीद बंद होने से धान की उठान करीब 40 प्रतिशत तक हो चुकी है। मंडी में दूर दराज से पहुंच रही धान के कारण आवक अधिक होने पर समय से उठान धीमा होने पर मंडी में आने-जाने का रास्ता बंद हो गया था। जिसको लेकर मंडी प्रशासन एवं मंडी एसोसिएशन की ओर से निर्णय लेने पर दो दिनों के लिए खरीद बंद कर उठान कार्य को तेज किया गया। जिस कारण करीब 40 प्रतिशत तक उठान कार्य संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed