फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Paddy gets wet again in Nising, arrivals decrease 2.10 lakh quintals purchased

Karnal News: निसिंग में फिर भीगा धान, आवक हुई कम... 2.10 लाख क्विंटल की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paddy gets wet again in Nising, arrivals decrease 2.10 lakh quintals purchased
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लगातार तीसरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। किसानों को धान भीगने का डर सताता रहा। निसिंग में कुछ देर तेज बारिश हुई। ओले भी गिरे। किसानों के अनुसार लाखों क्विंटल धान भीग गया। बारिश से कटाई प्रभावित हो जाने के कारण बुधवार को भी मंडियों में धान की आवक कम रही। जिले की सभी मंडियों में दो लाख 10 हजार 970 क्विंटल धान की खरीद हुई। अब तक 25 लाख 39 हजार 530 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 13 लाख 95 हजार 280 क्विंटल यानी कुल 54.94 प्रतिशत धान का उठान हुआ है।
जिले की 17 मंडियों व विक्रय केंद्रों में अभी तक बल्ला, मूनक, सग्गा, सालवन व समानाबाहू विक्रय केंद्र पर तौल शुरू ही नहीं हो सकी है। इंद्री मंडी में सर्वाधिक तीन लाख 88 हजार 730 क्विंटल की खरीद हुई है। असंध में तीन लाख 83 हजार 640 क्विंटल, तरावड़ी में तीन लाख 68 हजार 30 क्विंटल, करनाल में तीन लाख 38 हजार 30 क्विंटल और निसिंग अनाज मंडी में तीन लाख नौ हजार 860 क्विंटल धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन

तीसरे दिन लगातार मौसम खराब रहने के कारण धान की कटाई प्रभावित रही, जिसके कारण आवक घटकर आधी रह गई। धान में नमी अधिक होने के कारण खरीद भी 50 प्रतिशत घट गई है। यही कारण रहा कि करनाल अनाज मंडी भी गेटपास कांटा अधिकतर समय पर सूना पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed