{"_id":"66908a851c1532d09c07c0f7","slug":"ownership-rights-given-to-70-beneficiaries-of-lal-dora-karnal-news-c-18-knl1008-428781-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लाल डोरा के 70 लाभार्थियों को दिया मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लाल डोरा के 70 लाभार्थियों को दिया मालिकाना हक
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लाल डोरा के भूमि स्वामियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुख्य आतिथ्य में गुरुग्राम जिले के औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में हुआ लेकिन करनाल में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करके 70 भू स्वामियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। यहां घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि और इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहभागिता की। इसमें पात्र नगर निगम क्षेत्र के 40 व जिले की अन्य छह नगर पालिका क्षेत्रों के 30 लोगों को प्रमाण पत्र व रजिस्ट्री वितरित की गई। नगर निगम ने मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के पांच दुकानदारों की भी रजिस्ट्री कराई थी, उन्हें भी शुभकामना संदेश के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए
जिला स्तरीय समारोह में सभी अतिथि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये जुड़े। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सरकार गांव के साथ शहरी नागरिकों को भी जमीन का मालिकाना हक बिना किसी झंझट के प्रदान कर रही है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, संयुक्त आयुक्त जसपाल सिंह गिल, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, सचिव बल सिंह, कर अधीक्षक गगनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।