फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Owner took to the streets Schaller

सड़कों पर उतरे शैलर मालिक

Fri, 10 Jan 2014 11:57 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Fri, 10 Jan 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Owner took to the streets Schaller
हैफेड गोदाम परिसर में शुक्रवार को शैलर मालिकों ने कुरुक्षेत्र में एफसीआई के डीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा गोदाम के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


सभी शैलर मालिकों ने एकजुट होकर फैसला लिया कि एफसीआई की तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कुरुक्षेत्र राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सभ्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से जिस बारदाने में धान आता है उसी में चावल भरकर सप्लाई किया जाता है मगर वर्तमान एफसीआई के डीएम शैलर मालिकों को तंग करने के लिए नया बारदाना लगाने का दबाव बना रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रेम थापर ने कहा कि वास्तव में एफसीआई विभाग ब्लैकमेलिंग करने पर तुला है। उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि शैलर मालिक समुचित तरीके से चावल की सप्लाई कर रहा है तथा धान वाले बारदाने में चावल सप्लाई कर रहा है जो हर मायने में सही है।
विज्ञापन


प्रेम थापर ने यह भी कहा कि हालांकि शैलर मालिक मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल मिलिंग चार्ज ले रहा है जो अपेक्षाकृत बेहद कम है। उसके बावजूद राइस मिल मालिक एफसीआई को हर संभव सहयोग करने को तैयार है। इस अवसर पर विश्वपाल गोयल, ज्ञान सिंगला, अशोक कुमार, ईश्वर सिंगला, नलिन गोयल, प्रेम थापर के अलावा अन्य शैलर मालिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीएमएफसीआई रोहित ने कहा कि उन्होंने केवल उन बोरियों को बदलने के लिए कहा है जो बेहद कटी-फटी हैं वास्तव में यह वारदाना जीरी वाला बारदाना नहीं है। जिले में लगभग 80 प्रतिशत शैलर मालिकों का चावल समुचित बारदाना होने की वजह से कोई दिक्कत नहीं आई है। मगर कुछ शैलर वालों का बारदाना गलत है, जिसे बदलने को कहा गया है। वास्तव में यह चावल दूसरे राज्यों में भी जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed