{"_id":"6b048aebe3106d592c0dc758","slug":"over-10000-people-struggling-to-secure-a-gas-connection-karnal-news-c-18-knl1018-1037706-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गैस कनेक्शन के लिए भटक रहे 10 हजार से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गैस कनेक्शन के लिए भटक रहे 10 हजार से ज्यादा लोग
विज्ञापन
करनाल। नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए लोग गैस एजेंसियों से लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हर जगह से एक ही जवाब मिल रहा है- सॉरी, अभी नया कनेक्शन नहीं मिलेगा। मार्च 2026 से लगी रोक के कारण करीब आठ महीने में 10 हजार से ज्यादा परिवार आवेदन कर चुके हैं लेकिन किसी को राहत नहीं मिली।
जिन इलाकों में पीएनजी की सुविधा नहीं है, वहां रहने वाले परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में किसी को महंगे व्यावसायिक सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं तो कोई मजबूरी में ब्लैक में घरेलू सिलिंडर लेने को विवश है। जिले में 42 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 3.01 लाख उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जाती है। नए कनेक्शन की मांग करने वालों में शहर की नई विकसित कॉलोनियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के परिवार भी शामिल हैं।
नियमों के तहत जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध है, वहां नए एलपीजी कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन परेशानी यह है कि इस रोक का असर उन क्षेत्रों के आवेदकों पर भी पड़ रहा है, जहां अभी तक पीएनजी की लाइन नहीं पहुंची है। लोग एजेंसियों में पहुंचते हैं तो पोर्टल बंद होने या ऊपर से रोक होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
व्यावसायिक सिलिंडर का सहारा
नया घरेलू कनेक्शन नहीं मिलने के कारण कई परिवारों को खाना पकाने के लिए व्यावसायिक सिलिंडर का सहारा लेना पड़ रहा है। घरेलू और व्यावसायिक गैस की कीमत में बड़ा अंतर है। घरेलू सिलिंडर की कीमत 951 रुपये है, जबकि 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 2870 रुपये में मिल रहा है। इस हिसाब से व्यावसायिक सिलिंडर में गैस की कीमत करीब 151 रुपये प्रति किलो पड़ती है जबकि घरेलू सिलिंडर में यह करीब 66 रुपये प्रति किलो है। यानी व्यावसायिक सिलिंडर में गैस की कीमत दोगुने से भी अधिक है। नए कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के मासिक बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
दोगुने दाम पर हो रही कालाबाजारी
नए कनेक्शन की परेशानी के बीच घरेलू गैस की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। शहर में 951 रुपये कीमत वाला घरेलू सिलिंडर 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं, अवैध रिफिलिंग के जरिये 150 से 200 रुपये प्रति किलो की दर से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इस स्थिति का सबसे ज्यादा खामियाजा किराये पर रहने वाले परिवारों और दूसरे शहरों से आकर पढ़ाई या नौकरी करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इनके पास न तो अपना पुराना कनेक्शन है और न ही पीएनजी की सुविधा। मजबूरी में इन्हें महंगी गैस खरीदनी पड़ रही है।
लोगों का कहना है- कनेक्शन के लिए महीनों से चक्कर : कर्ण विहार निवासी मोहन यादव ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए कई महीनों से एजेंसी और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार पोर्टल बंद होने और ऊपर से रोक होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
- छोटा सिलिंडर भरवाना मजबूरी : सदर बाजार निवासी गीता ने बताया कि घरेलू कनेक्शन नहीं मिलने से छोटा सिलिंडर भरवाना पड़ रहा है। इसकी कीमत घरेलू गैस के मुकाबले दोगुने से भी अधिक पड़ती है, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है।
एजेंसियों पर आ रहे आवेदन : फेडरेशन
एलपीजी फेडरेशन के सदस्य सुभाष गर्ग ने बताया कि रोक के बावजूद रोजाना चार-पांच लोग नए घरेलू कनेक्शन के लिए एजेंसियों में आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता अधिक दबाव बनाते हैं तो उनके आवेदन रख लिए जाते हैं। जैसे ही नए कनेक्शन जारी होने शुरू होंगे, आवेदकों को इसकी सूचना दे दी जाएगी।
पुराने उपभोक्ता भी परेशान, बुकिंग के बाद डिलीवरी का इंतजार
- प्रेम नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि बुकिंग कराने के 10 दिन बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। कई बार फोन करने के बावजूद एजेंसी की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा।
- हांसी रोड निवासी अशोक चुग्घ का आरोप है कि बुकिंग के बाद भी घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचाया जाता। उपभोक्ता खुद लेने नहीं पहुंचता तो बुकिंग रद्द कर सिलिंडर बाहर बेचने की शिकायतें भी हैं।
नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक का निर्णय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से लिया गया है। स्थानीय स्तर पर एजेंसियां अपनी मर्जी से कनेक्शन जारी नहीं कर सकतीं। मंत्रालय से नए कनेक्शन जारी करने के निर्देश मिलने के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। फिलहाल छोटे सिलिंडर एजेंसियों से भी दिए जा रहे हैं। - जतिन मित्तल, डीएफएससी