फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Outsiders will have to take permission from the Sports Department to enter Karna Stadium.

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में बाहरी लोगों को प्रवेश के लिए खेल विभाग से लेनी होगी अनुमति

Wed, 11 Feb 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 11 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Outsiders will have to take permission from the Sports Department to enter Karna Stadium.
कर्ण स्टेडियम में लगा नोटिस बोर्ड संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कर्ण स्टेडियम में बाहरी तत्वों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की कवायद की जा रही है। ट्रैक और वॉलीबॉल कोर्ट पर किसी व्यक्ति के जाने पर ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। अब बाहरी लोगों को ट्रैक में प्रवेश करने के लिए खेल विभाग से अनुमति लेनी होगी।
खेल विभाग पंचकूला की ओर से सभी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अभ्यास के लिए अलग से समय तय कर दिया गया है। अप्रैल से सितंबर के महीने में सुबह के समय खिलाड़ी 5 से 8:30 बजे तक अभ्यास कर सकते हैं। दूसरे सत्र में दोपहर 3:30 से 7:30 बजे तक अभ्यास कर सकते हैं। अक्तूबर से मार्च के महीने में सुबह 6 से 8:30 बजे तक व दूसरे सत्र में दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक का समय पूर्ण रूप से खिलाड़ियों के लिए कर दिया गया है। इस समय पर किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। यदि कोई बाहरी व्यक्ति मिलता है तो उस पर खेल विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शाम के समय जब खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं तो कई लोग ट्रैक पर आकर दौड़ लगाते मिलते हैं। इससे खिलाड़ियों को दिक्कत होती है। बाहरी तत्वों पर नजर रखने के लिए विभाग की ओर से सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है। विभाग की ओर से मुख्य द्वार पर नोटिस भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खिलाड़ियों के अलावा अन्य लोगों के लिए विभाग की ओर से अलग से व्यवस्था जल्द की जाएगी। उनके लिए भी एक समयसीमा निर्धारित होगी। -राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed