फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Out of 90 development works, 17 completed, 23 could not be started

90 विकास कार्यों में 17 पूरे, 23 शुरू ही नहीं हो सके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Out of 90 development works, 17 completed, 23 could not be started
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने पिछले दिनों विभिन्न वार्डों में विकास कार्य शुरू कराए थे, अब उनकी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा शुरू कर दी है। वार्ड एक से पांच तक में 39 करोड़ की लागत से 90 विकास कार्य शुरू कराए गए थे। इनमें से 17 कार्य पूरे हो गए हैं, 50 कार्यों पर काम चल रहा है, लेकिन 23 विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। निगमायुक्त डॉ. मनोज कुमार यादव ने इन कार्यों को समयावधि के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
लंबे समय से शहर के सभी 20 वार्डों में कई कार्य ठहरे थे। करीब चार महीने पहले निगमायुक्त डॉ. मनोज ने लगभग सभी वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल्स, गंदे पानी की निकासी, फुटपाथ, गलियों, नालियों के निर्माण व पार्कों का विकास शुरू कराया था। शुक्रवार को वार्ड एक से पांच तक के विकास कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि इनमें 17 कार्य पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि विकास कार्यों को करवाने की जिम्मेदारी निगम के चार कार्यकारी अभियंताओं को सौंपी है। एक से पांच वार्ड की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता अक्षय भारद्वाज को सौंपी थी। कार्यकारी अभियंता स्वयं कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करने और उसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विकास कार्य चल रहे
वार्ड एक में 19 कार्य चल रहे हैं। इनमें स्टेनलेस स्टील के साइन बोर्ड, पानी निकासी के नाले, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक, पार्कों का विकास तथा शमशान घाटों का निर्माण व चहारदीवारी, वार्ड 2 के 9 कार्यों में बारिश के पानी की निकासी के नाले, गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक, गलियों की मरम्मत, 2 पार्कों का विकास, वार्ड 3 के कुल 25 कार्यों में चौपाल की बाउंडरी वॉल व उनमें शौचालयों का निर्माण, गंदे पानी की निकासी, गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाना, गोशाला शेड का निर्माण, नंदीशाला की चहारदीवारी बनाना, फुटपाथ पर टाइल्स लगाने, वार्ड 4 के 18 कार्यों में बारिश के पानी की निकासी की पाइप लाइन, गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाना, स्टेनलेस स्टील के साइन बोर्ड लगाना, नालों का निर्माण, शमशान घाट में कुंड बनाना और वार्ड 5 के 19 कार्यों में गलियों में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक, बारिश के पानी की निकासी, सड़क का निर्माण, चौपालों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त हुई बिटुमिन युक्त सड़कें, नाले का निर्माण, सीसी रोड, राजस्व रास्ते का निर्माण, 50 एमएलडी एसटीपी के रेस्ट हाउस का नवीनीकरण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed