फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Out of 10 Lok Sabha seats in Haryana, one should be given to Vaishya community: Buwaniwala

हरियाणा में लोस की 10 सीटों में से एक वैश्य समाज को दी जाए : बुवानीवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Out of 10 Lok Sabha seats in Haryana, one should be given to Vaishya community: Buwaniwala
- 10 मार्च को अंबाला में होगा अग्रवाल वैश्य समाज के स्वाभिमान सम्मेलन का शंखनाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि 10 मार्च को अंबाला में स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से हरियाणा में राजनीतिक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। समाज की शक्ति राजनीति में निहित है, इसलिए हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों में से एक सीट वैश्य समाज को दी जाए और विधानसभा की 90 सीटों में से कम से कम 16 सीटें वैश्य समाज को दी जाएं।
यह बात उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित लोकसभा चौपाल में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने कहा कि युवा पैकेज की जगह समाज के हित को प्राथमिकता दें। प्रदेश में वैश्य समाज का प्रतिशत सात है। उन्होंने बताया कि आजाद भारत में कई प्रदेशों में वैश्य समाज के नेता मुख्यमंत्री बने। केंद्र में मंत्री राज्यपाल रहे। किसी समय हरियाणा में 18 वैश्य समाज के विधायक थे। आज वैश्य समाज के युवा ऐमेजोन, गूगल, माइक्रोसोफ्ट के साथ कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में सीओ स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाॅक्टर, इंजीनियर, जज, प्रशासनिक अधिकारी, सीए में वैश्य समाज के युवा अग्रणी है। चुनावी साल में उनका संगठन लोगों को राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी दावेदारी करनाल और कुरुक्षेत्र पर है। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को होने वाले स्वाभिमान सम्मेलन में सभी राजनीतिक दलों से समाज के प्रतिनिधियों को बुलाएंगे। यह सम्मेलन स्वाभिमान को जगाने के लिए है। इस दौरान योगेश सिंगला को करनाल लोकसभा का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम भगवान राम के वंशज हैं। महाराजा कुश की 35वीं पीढ़ी में भगवान अग्रसेन महाराज थे। उन्होंने कहा कि हमारे कुल देवता भगवान राम हैं। पूरे प्रदेश में अग्रसेन चौकों पर राम धुन बजाई जा रही है। दीपों से दीप मालिका की जाएगी। इस युग परिवर्तन के उत्सव को समूचा अग्रवाल वैश्य समाज पूरे मनोयोग से मनाएगा।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लाला अमरनाथ गुप्ता, सत्यप्रकाश गर्ग, करनाल जिला अध्यक्ष राजेश सिंगला, पानीपत जिला अध्यक्ष तरसेम बंसल, देवेंद्र गुप्ता, संदीप जिंदल, राहुल गर्ग, मुकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, डॉ. मुनीष, राजन अग्रवाल, अमन गुप्ता, नरेश अग्रवाल मौजूद रहे।

ओम प्रकाश सिंह यादव।

ओम प्रकाश सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed