फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Our moral duty to clean the surroundings

स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्त्रस्म का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Our moral duty to clean the surroundings
इंद्री। नेहरू युवा केंद्र करनाल की ओर से गांव बीड़ रैयतखाना में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता नीरू देवी ने की। वहीं हरियाली युवा संगठन के उपाध्यक्ष केहर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नीरू देवी ने बताया कि अपने आस-पास सफाई करना हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पॉलीथिन विश्व के समक्ष एक बडी़ चुनौती है। यह ना तो गलता है और न ही सड़ सकता है। आज हम इसके उपयोग को छोड़ नहीं पा रहे है जबकि हमें पता है कि यह मानव जाति के लिए कितना हानिकारक पदार्थ है। संगठन के सदस्य वीरेंद्र और केहर सिंह ने बताया कि ठोस कचरा प्रबंधन आज हमारे गांवों के समक्ष एक चुनौती बनती जा रही है। यदि ठोस कचरे का सही निपटान हो तो ये समस्या हल हो सकती है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक होना होगा। इस मौके पर राजपाल, हैप्पी, विकास, करण, सतनाम, संजीव कुमार, रोहन, योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed