फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Our mission is improving health since last four years- Healthy India

Karnal News: चार वर्षों से सेहत सुधार रही हमारा मिशन-स्वस्थ भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Our mission is improving health since last four years- Healthy India
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हमारा मिशन स्वस्थ भारत योग संस्थान की ओर से लोगों को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए हर रोज नि:शुल्क योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। यह संस्था चार वर्षों से लोगों को योग की शिक्षा देने के साथ-साथ जागरूक भी कर रही है।
वर्तमान में संस्था की ओर से तीन स्थानों पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जिनमें 250 लोग जुड़े हैं। छह महिला योग शिक्षिकाएं हैं जो नियमित सुबह लोगों को योगाभ्यास करवाती हैं।
विज्ञापन

हमारा मिशन स्वस्थ भारत की शुरुआत 2022 में कर्ण पार्क से हुई। इस मिशन के संस्थापक नवीन संदुजा और योग सहायक शैलजा गुप्ता हैं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाई जा रहीं एक योग कक्षा में 25 से 30 महिलाएं और पुरुष योग करते हैं। नवीन संदुजा ने बताया कि मिशन का उद्देश्य युवा पीढ़ी से लेकर बुजुर्गों तक को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की जीवनशैली में सबसे ज्यादा युवा और महिलाएं तनाव और अस्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं। इसलिए संस्था में लगभग 180 महिलाएं योग कक्षाएं ले रही हैं जो रोजाना सुबह कम से कम आधा घंटा योग करती हैं।
ऐसे कई लोग हैं जो कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त थे जिन्हें चिकित्सकों ने विशेष रूप से योग करने के लिए कहा था। ऐसे में उन्होंने योग कक्षाएं लेकर स्वास्थ्य में सुधार किया है।

भविष्य में भी यही कोशिश रहेगी कि युवाओं को योग के लिए अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए ताकि वह आधुनिक जीवनशैली के नकारात्मक प्रभाव से बच सकें और स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed