फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Our army has just shown the trailer

Karnal News: अभी तो हमारी सेना ने ट्रेलर ही दिखाया है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Our army has just shown the trailer
मुस्लिम समुदाय ने भारतीय सेना की कार्रवाई को सराहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भारतीय सेना की कार्रवाई पर करनाल के मुस्लिम समुदाय को भी गर्व है। उलेमाओं ने सेना के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस बार पाकिस्तान को ऐसा सबक मिलना चाहिए कि वह भविष्य में हमारे देश में आतंकी घटना को अंजाम देने के बारे में सोच भी न सके। भारतीय सेना की शेरनियों ने पाकिस्तानी फौज व उनके पालतू आतंकियों को एहसास करा दिया है कि अब उनकी खैर नहीं। सभी ने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर आगे देखना पाकिस्तान।



पाकिस्तान को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा
अब पाकिस्तान दुनियां में बेनकाब हो चुका है, भारत की शेरनियों और हमारे फौजियों ने ऑपरेशन सिंदूर से उसे किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। जिस प्रकार से पाकिस्तान को उसकी धरती पर भारतीय सफलता के झंडे गाड़े, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलाम करता हूं।
विज्ञापन

- मौलाना तैय्यब क़ासमी

अब बातचीत नहीं एक्शन होता है
ऑपरेशन सिंदूर हमारी सफलता का ट्रेलर है। हमारी सेनाओं ने पहलगाम की आतंकी घटना का बदला ले लिया है। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सभी जानते हैं कि ये बदलते जमाने का भारत है, अब बातचीत नहीं बल्कि सीधे एक्शन होता है। आतंकी गतिविधियों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कारी नवेद फैजी

कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं
हमारा देश शांतिप्रिय देश है, हम कोई पहल नहीं करते हैं, लेकिन यदि कोई छेड़ता है तो छोड़ते भी नहीं हैं। ये भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बता भी दिया है। यदि कोई पड़ोसी देश हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचा कर हमारे देश में आकर आतंक को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा, तो उसका यही हाल होगा।

- कारी मुबीन शाहा


दुश्मन को मिटाने का दम रखती हैं भारतीय शेरनियां:अंसारी
पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने सैलानियों का नाम पूछ कर उनकी हत्या की है, उसका खमियाजा तो उसे भुगतना ही पड़ेगा। ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ ट्रेलर है, भारतीय सेनाएं पाकिस्तान को धूल चटा देंगी। भारत की फौज में शेरनियां भी बहुत हैं, जो पाकिस्तानी फौज को मिटाने का दम रखती हैं। उन्होंने ये साबित भी किया है।
मौलाना इंतजार अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed