{"_id":"6b00a95a295bb69f910ec4e5","slug":"otp-informed-neither-the-link-opened-rs-210-lakh-withdrawn-from-the-account-karnal-news-c-18-knl1018-1035546-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओटीपी बताया, न ही लिंक खोला खाते से निकले 2.10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओटीपी बताया, न ही लिंक खोला खाते से निकले 2.10 लाख रुपये
विज्ञापन
करनाल। न किसी अनजान लिंक पर क्लिक किया, न ओटीपी साझा किया और न ही मोबाइल पर कोई संदिग्ध संदेश आया। साइबर ठगों ने डाचर गांव निवासी गुरुलाल के बैंक खाते से 2.10 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को ठगी का पता मोबाइल पर 95 हजार रुपये के भुगतान का संदेश आने पर पता चला। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
गुरुलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक की निसिंग शाखा में खाता है। 10 नवंबर से 14 नवंबर 2026 के बीच खाते से लगातार कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुईं। पीड़ित का आरोप है कि गूगल पे को हैक करके उसके खाते से अलग-अलग यूपीआई आईडी पर रकम भेजी गई।
शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर को खाते से 599 रुपये निकले। इसके बाद 11 नवंबर को 20 हजार, 30 हजार, 19,999 रुपये, 20 हजार, 19,999 रुपये और पांच हजार रुपये की अलग-अलग ट्रांजेक्शन हुईं। 12 नवंबर को 95 हजार रुपये की बड़ी रकम निकाली गई। इस तरह खाते से कुल 2.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, रकम अलग-अलग यूपीआई आईडी पर भेजी गई। इनमें ट्रूली मैड, देवेंद्र, जाकिरुल और सैयद शा नाम दिखाई दिए हैं। शिकायत में 14 नवंबर को 50 हजार और 45 हजार रुपये की रिवर्स पेमेंट का भी उल्लेख है।
साइबर थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस संबंधित यूपीआई आईडी, लेनदेन के संदर्भ नंबरों और खातों की जांच कर रही है। ठगी में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी।