{"_id":"6755ff3673fd387ac2024945","slug":"oshos-birth-anniversary-will-be-celebrated-on-11th-in-anand-ashram-karnal-news-c-18-knl1008-535328-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आनंद आश्रम में 11 को मनाया जाएगा ओशो का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आनंद आश्रम में 11 को मनाया जाएगा ओशो का जन्मोत्सव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सांभली के समीप सोदापुर गांव स्थित आनंद ग्राम आश्रम में 11 दिसंबर को ओशो जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में देश-विदेश से साधक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आश्रम के संचालक स्वामी विमल कीर्ति ने बताया कि इस जन्मोत्सव महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि व्यक्ति स्वयं से जुड़े, अपने भीतर झांके और खुद को जानने के मार्ग पर अग्रसर हो। आज की व्यस्त जीवनशैली में स्ट्रेस, एंजायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं ने लोगों के जीवन को जकड़ लिया है। इस समारोह के विशेष आकर्षणों की जानकारी में बताया कि इस मौके पर खासतौर पर ओशो प्रवचन, ध्यान सत्र, साधकों की समस्याओं का समाधान, स्ट्रेस, एंजायटी और डिप्रेशन से मुक्ति के मार्ग सहित प्राकृतिक वातावरण में आत्मिक अनुभव का अवसर और भजन व कीर्तन किया जाएगा।
इन प्रक्रियाओं के माध्यम से व्यक्ति भीतर से हल्का, स्वतंत्र और संतुलित महसूस करता है। इस अवसर पर शोभा लाठर, ऑट्रेलिया से आई लीरा, स्वामी जीतेश, मां खुशी, मां संतोष, सहारनपुर से आए स्वामी सुरेश, गुजरात से आए स्वामी किशोर, जालंधर से आए स्वामी यश व अन्य साधक उपस्थित थे।