{"_id":"41d76616b234054243a3e11b9d540feb","slug":"osd-heard-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएसडी ने सुनी शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएसडी ने सुनी शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को सीएम कैंप कार्यालय में ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने बीमार होने के बावजूद लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अपनी शिकायतों के समाधान को लेकर दोपहर लोगों का आना शुरू हो गया, इनमें कई महिलाएं भी शामिल रही। कैंप कार्यालय में कर्मचारियों ने जब लोगों की दरखास्तें लेनी शुरू की तो उन्होंने कर्मचारियों से पूछा कि आप इन दरखास्तों का क्या करेंगे? तो कर्मचारियों ने कहा कि ये दरखास्तें ओएसडी अमरेंद्र सिंह को बताकर संबंधित विभागों को भेज दी जाएगी, इस पर लोगों ने कर्मचारियों से कहा कि इन दरखास्तों को ओएसडी अमरेंद्र को ही देंगे। इसी बीच, किसी ने ओएसडी को फोन पर बताया कि कैंप कार्यालय में कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर आए हैं, कई दिन से बीमार चल रहे ओएसडी अमरेन्द्र तुरंत कैंप कार्यालय में पहुंचे और लोगों की शिकायतें सुनी। वे लगभग ढाई घंटे लोगों की शिकायतें सुनते हुए 72 शिकायतों के समाधान हेतु पुलिस, बिजली, जन -स्वास्थ्य, पेंशन विभाग, नगर-निगम, कृषि विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन