फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Orthodontic facility started in Civil Hospital, treatment of crooked teeth will be done.

Karnal News: नागरिक अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक सुविधा शुरू, दांतों के टेढ़ेपन का होगा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Orthodontic facility started in Civil Hospital, treatment of crooked teeth will be done.
सिविल अस्पताल की डेंटल ओपीडी के बाहर बैठे मरीज संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऑर्थोडॉन्टिक (दांतों के टेढ़ेपन का उपचार) की विशेष सुविधा शुरू कर दी गई है। अब अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को ऑर्थोडॉन्टिक ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है, जिससे मरीजों को दांतों से जुड़ी जटिल समस्याओं का उपचार मिल सकेगा।

सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शुरू की गई इस सुविधा के तहत दांतों के टेढ़ेपन और जबड़े से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्थोडॉन्टिक ओपीडी में मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार दिया जा रहा है। इस सुविधा के शुरू होने से ऐसे मरीजों को विशेष राहत मिलेगी, जिन्हें दांतों की संरचना संबंधी समस्याओं के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। वहीं गंभीर दिक्कत वाले मरीजों को अब रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई भी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दांतों के टेढ़ेपन का होगा प्रभावी उपचार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऑर्थोडॉन्टिक उपचार के माध्यम से दांतों की अनियमित स्थिति को ठीक किया जाता है, जिससे न केवल चेहरे की बनावट में सुधार होता है बल्कि दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस उपचार से दांतों की सफाई बेहतर तरीके से हो पाती है और भविष्य में होने वाली दंत समस्याओं से बचाव संभव होता है। अस्पताल में विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को दांतों की स्थिति के अनुसार उपचार योजना तैयार कर दी जा रही है। जरूरत के अनुसार ब्रेसेज सहित अन्य आधुनिक तकनीकों से उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को मिल रहा किफायती इलाज
सरकारी संस्थान में यह सुविधा शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होने से अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। नागरिक अस्पताल में लगातार नई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दांतों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ से जांच कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed