फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Orphanage Trust got two girls married and did Kanyadaan

Karnal News: अनाथालय ट्रस्ट ने दो युवतियों का कराया विवाह, किया कन्यादान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Orphanage Trust got two girls married and did Kanyadaan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट की ओर से दो युवतियों का विवाह धूमधाम से कराया गया। एक दिन पहले महिला संगीत भी हुआ था, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने डीजे पर खूब मस्ती की थी। रविवार सुबह गाजेबाजे के साथ आश्रम में पहुंची बारात का समिति के सदस्यों और अतिथि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। फिर हुई रिबन कटाई की रस्म, जिसमें दूल्हा मोहित और गुलशन ने रिंबन काटा और सालियों को शगुन दिया। दोपहर को वरमाला और फेरों के बाद दोनों दुल्हनों को विदाई दी गई।
विवाह समारोह में श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट के संरक्षक व इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, विजीलेंस विभाग से शशिकांत शर्मा, श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट के प्रधान बलदेव राज आर्य व महाप्रबंधक गोपीनाथ शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर जस्टिस अरविंद सिंह ने कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। श्रद्धानंद अनाथालय लंबे अर्से से यह कार्य कर रहा है, जिसके लिए प्रबंधन समिति बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों का अहम योगदान होता है। जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए हम सभी को हाथ आगे बढ़ाने चाहिए।
विज्ञापन


ट्रस्ट के प्रधान बलदेव राज आर्य व महाप्रबंधक गोपीनाथ शर्मा ने कहा कि श्रद्धानंद अनाथालय वर्ष 1927 से कार्य कर रहा है। अनाथ बच्चों को शिक्षित करना, अच्छे से उनकी देखभाल करना और फिर बेटियों का विवाह भी करवाना स्वयं में बेहतरीन कार्य है। ऐसे कार्य करने से आत्मिक शांति मिलती है। महाप्रबंधक गोपीनाथ आर्य ने कहा कि संस्था की ओर से अब तक लगभग 30 कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। बसंत पंचमी के पावन दिन रजनी का विवाह गुलशन गर्ग तथा राखी का विवाह मोहित मित्तल के साथ संपन्न हुआ। महाप्रबंधक गोपीनाथ शर्मा और महामंत्री कर्णवीर आर्य ने कन्यादान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में ट्रस्ट पदाधिकारियों की ओर से अतिथिगणों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं तथा समाजसेवी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह में वरिष्ठ उपप्रधान सत्येंद्र मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष महेश कुमार आर्य, ऑडिटर जोगिंद्र सिंह लाठर, संजीव गोयल, विजय वेदपाल एडवोकेट, राकेश कांबोज, अरुण चंद्र शर्मा, रामकुमार राणा, मोहनलाल धर्माचार्य, अमित गुप्ता, बलबीर सिंह मलिक व अनीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed