फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   opposition to jnu fee hike

जेएनयू में फीस वृद्घि वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
opposition to jnu fee hike
डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया की करनाल जिला इकाई ने सेक्टर 12 में सोमवार को डीडीपीओ के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने छात्रों की फीस बढ़ा कर छात्रों को एक तरह से अशिक्षित करने का काम किया। जेएनयू विश्वविद्यालय जो कि पूरे भारत में शिक्षा स्तर के मामले में दूसरे रैंक पर है, जहां देश भर की प्रतिभाएं पहुंचती हैं, वहां फीस वृद्धि उचित नहीं है। उन्होंने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई और इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डासफी के जिलाध्यक्ष विजय मेहरा रुकनपुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से छात्रों की फीस बढ़ाकर उनका शोषण किया जा रहा है। यही नहीं छात्र संगठन इसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं तो उन पर लाठियां चलाई जा रही हैं। एक तरफ सरकार नारा लगाती है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दूसरी तरफ जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में देश की बेटियों पर लाठियां चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर दीपू सुलतानपुर, एडवोकेट सोनिया तंवर, एडवोकेट प्रदीप सोलके, नवीन सुलतानपुर, चरण गगसीना, सोनी पूंडरक, सचिन काछवा, सोनू माजरा, शुभम चालिया, दीशु भौंसले, पंकज बरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed