फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Opposition has no issue, they are tricking by lying: CM

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं, झूठ बोलकर बरगला रहे : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Opposition has no issue, they are tricking by lying: CM
- नायब सैनी बोले, कांग्रेस ने संविधान को खत्म करने का काम किया
विज्ञापन


- विजय संकल्प रैली में विपक्ष पर बोला हमला
माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने विजय संकल्प रैली में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के लोग झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उनके पास झूठ के सिवाय कुछ नहीं, जबकि हमारे पास विकास का रोड मैप है।

कांग्रेसी कह रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी तो संविधान समाप्त कर देंगे, जबकि अभी तक संविधान को समाप्त करने का काम कांग्रेस ने ही किया। उन्होंने कहा कि भारत के गृहमंत्री ने धारा 370 जैसी लंबे समय से देश की समस्या को एक झटके में समाप्त कर दिया। डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। पीएम मोदी ने देश को जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए काम किया है। सभी वर्गों को पूरा सम्मान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed