ऑपरेशन सिंदूर: 'पीएम ने बदला लिया है...',एयर स्ट्राइक पर बोलीं लेफ्टिनेंट की मां; विनय की पत्नी ने किया अनुरोध
भारत ने पाकिस्तान और पीओके में अलग-अलग जगहों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम हमले का बदला लिया है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात में भारतीय सेना की तरफ से कार्रवाई की गई जिसका नाम "ऑपरेशन सिंदूर" रखा गया। सेना की इस कार्रवाई पर पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता-पिता का बयान सामने आया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विस्तार
"पहलगाम हमले में मरे लोगों को मिली श्रद्धांजलि"
सेना के जवानों को मैं संदेश देना चाहती हूं कि वो आगे बढ़ते रहें और ऐसे ही बदला लेते रहें कि ऐसी घटना दोबारा न घटे। आज उन सभी को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई है।
#WATCH | Karnal, Haryana | On #OperationSindoor, Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal's father Rajesh Narwal says,"The Govt of India has taken the right step. They will always remember this strike. This Operation was named aptly. With this action, all 26 families will get… pic.twitter.com/vloyO5QvyR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 7, 2025
"ऑपरेशन सिंदूर से 26 परिवारों को मिला न्याय"
भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने एयर स्ट्राइक को लेकर कहा भारत सरकार ने सही कदम उठाया है। पाकिस्तान इस हमले को हमेशा याद रखेगा। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर सही रखा गया है। इस कार्रवाई से सभी 26 परिवारों को न्याय मिला है जिन घरों के लाल चले गए उनका जीवन वापस नहीं आ सकता लेकिन इस तरह की कायराना हरकत करने की जरूरत ना करे इसलिए भारत सरकार ने ये कार्रवाई की है।
#WATCH | Karnal | " My whole family is with Modi Sahab, who has taken revenge today. I want to tell the Armed Forces personnel to keep moving forward. Today, a tribute has been paid to all those who lost their lives," says Asha Narwal, mother of Indian Navy Lieutenant Vinay… pic.twitter.com/rkEoQbJLVC
— ANI (@ANI) May 7, 2025
पहलगाम हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक कर लिया है। हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान को भारत ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है।
भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने एयर स्ट्राइक को लेकर कहा भारत सरकार ने सही कदम उठाया है। पाकिस्तान इस हमले को हमेशा याद रखेंगे। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर सही रखा गया है। इस कार्रवाई से सभी 26 परिवारों को न्याय मिलेगा भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।
मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं- विनय नरवाल की पत्नी
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल बोलीं कि मेरे पति रक्षा बलों में थे और वह शांति की रक्षा करना चाहते थे, निर्दोष लोगों की जान बचाना चाहते थे। वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि इस देश में नफरत और आतंक न हो। मैं सरकार की शुक्रगुजार हूं, लेकिन मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि इसे यहीं खत्म न करें। मैं चाहती हूं कि वे यह सुनिश्चित करें कि यह हमारे देश में आतंकवाद के अंत की शुरुआत है।
VIDEO | Operation Sindoor: “My husband was in the defence forces and he wanted to protect the peace, protect the innocent lives. He wanted to make sure that there is no hatred and terror in this country. I am thankful to the government, but I request them not to end it here. I… pic.twitter.com/gLbZdHJ283