{"_id":"68fbdf14b7e8d978f2058df2","slug":"open-badminton-tournament-begins-today-karnal-news-c-18-knl1008-765374-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज आज से
Sat, 25 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का दो दिवसीय आयोजन शनिवार से सेक्टर छह स्थित बी-24 अकादमी में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से करीब 400 खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में भाग लेंगे। बी-24 अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि इसमें एकल और युगल मुकाबलों के साथ संयुक्त आयु वर्ग के मैच देखने लायक होंगे। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे।
विधायक जगमोहन आनंद मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के लिए बनाई गई टेक्निकल टीम में डॉ. पीसी तिवारी, विजेंद्र सिंह व मुकेश मदान को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट के दोनों दिन खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर संभव व्यवस्था की जाएगी। मौके पर राजेश डुडेजा, दीपक सुखीजा, मास्टर दीपक, मास्टर राजेश कुमार, विनय कुमार, कोच शिवम, शालू मौजूद रहे।