{"_id":"69dfdd525a122220d50a73c4","slug":"opd-will-be-held-in-the-district-hospital-from-8-am-to-2-pm-karnal-news-c-246-1-sknl1023-154442-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला अस्पताल में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला अस्पताल में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी ओपीडी
Thu, 16 Apr 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल। संवाद
- फोटो : विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाते एएसपी व एडीएम।
यमुनानगर। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुकंद लाल जिला अस्पताल की ओपीडी के समय में बदलाव कर दिया गया है। नए आदेश के अनुसार अब वीरवार से ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इस बदलाव से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सुबह के समय तापमान अपेक्षाकृत कम रहने के कारण मरीज आसानी से अस्पताल पहुंच सकेंगे और समय पर अपना उपचार करा पाएंगे। अब तक सर्दियों के दौरान ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित था, लेकिन मौसम में बदलाव के साथ यह संशोधन किया गया है। हर वर्ष गर्मी के मौसम में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी का समय परिवर्तित किया जाता है।
अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि नए समय से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी और अस्पताल में भीड़ प्रबंधन में सुधार आएगा।
विज्ञापन
अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि नए समय से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी और अस्पताल में भीड़ प्रबंधन में सुधार आएगा।

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल। संवाद- फोटो : विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाते एएसपी व एडीएम।
विज्ञापन