फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   OPD of Civil Hospital will start from 8 o'clock tomorrow

Karnal News: नागरिक अस्पताल की ओपीडी कल से आठ बजे से होगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
OPD of Civil Hospital will start from 8 o'clock tomorrow
- 16 अप्रैल से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगी ओपीडी
विज्ञापन


- ओपीडी का समय के साथ पंजीकरण से लेकर लैब की सैंपलिंग का भी बदलेगा समय

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का 16 अप्रैल से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच ओपीडी में की जाएगी। ऐसे में पंजीकरण खिड़की भी नौ बजे की बजाय सुबह आठ बजे खुलेगी। इससे पहले सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी चलती थी।
करनाल जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि गर्मी और सर्दी में नागरिक अस्पतालों के समय में फेरबदल होता है। गर्मियों में 16 अप्रैल से 15 अक्तूबर तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी का समय रहता है।
विज्ञापन

वहीं सर्दियों में 16 अक्तूबर से 15 अप्रैल तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी का समय रहता है। प्राथमिक सामुदायिक अस्पतालों का ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होता है। अब मंगलवार से इसी समय सारिणी के साथ नागरिक अस्पताल खुलेंगे। वहीं इसके साथ खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांचों का समय सुबह आठ से 11 बजे तक होगी और उसके बाद जांच रिपोर्ट एक बजे तक मिलेगी। ये आदेश अब 16 अप्रैल से लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना दो हजार की ओपीडी

करनाल के नागरिक अस्पताल की बात करें तो यहां पर रोजाना 1800 से दो हजार तो कभी-कभी 2200 तक ओपीडी पहुंच जाती है। इसमें सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर लगती है। इसके बाद आंख, नाक, कान व गला सहित अन्य ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। यहां डॉक्टर से सलाह लेने के बाद दवाई लेने के लिए भी लंबी लाइन लगती है। इसकी वजह यह भी है कि बदलते मौसम में वायरल की भी चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में फिजिशियन के पास इस तरह के मरीज अधिक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed