{"_id":"682f9563d41af336be005aae","slug":"only-three-doctors-in-civil-hospital-for-100-villages-karnal-news-c-18-knl1008-651035-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 100 गांवों के लिए नागरिक अस्पताल मेंं सिर्फ तीन डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 100 गांवों के लिए नागरिक अस्पताल मेंं सिर्फ तीन डॉक्टर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। करीब 100 गांवों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बने नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 11 पद स्वीकृत हैं, जिसमें आठ खाली हैं।
केवल तीन डॉक्टर लोगों का इलाज कर रहे हैं। इंद्री नागरिक अस्पताल के अंतर्गत भादसों, खुखनी, बयाना व इंद्री पीएचसी आती हैं।
इंद्री के नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतवीर सिंह का कहना है कि अस्पताल में 11 और इसके अधीन आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में छह डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं लेकिन फिलहाल तीन डॉक्टर ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
बाकी पद रिक्त हैं। मुख्य नागरिक अस्पताल होने के कारण क्षेत्र के बीमार लोग काफी संख्या में प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम होने की वजह से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ड्यूटी पर मौजूद तीन डॉक्टरों को ही आपातकाल में सहायता करने के साथ-साथ अस्पताल में आने वाले करीब 300 लोगों का इलाज करना पड़ रहा है।