{"_id":"65d7b628c03665b1fd00b24c","slug":"only-372-percent-students-passed-the-first-phase-of-foundation-examination-karnal-news-c-18-knl1008-332770-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुनियाद पहले चरण की परीक्षा में सिर्फ 37.2 फीसदी विद्यार्थी पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुनियाद पहले चरण की परीक्षा में सिर्फ 37.2 फीसदी विद्यार्थी पास
विज्ञापन
- बेटियां छाईं, 3401 में से 1264 विद्यार्थी पास, इनमें 729 बेटियां
- 29 फरवरी को दूसरे चरण की परीक्षा में लेंगे हिस्सा, निसिंग की सोनम जिले में अव्वल
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुनियाद पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। परीक्षा में जिले के महज 37.2 फीसदी विद्यार्थियों ने ही सफलता पाई है। परीक्षा में बेटियां ने बाजी मारी है। अब ये विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जिसका आयोजन 29 फरवरी को किया जाएगा।
दो फरवरी को पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 3401 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से महज 1264 विद्यार्थी ही परीक्षा पास कर पाए हैं। खास बात यह है कि इनमें 729 छात्राएं हैं। जबकि लड़कों की संख्या 535 है। जारी परीक्षा परिणाम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग की छात्रा सोनम प्रीत ने 156 अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जीएसएसएस नीलोखेड़ी की प्रिया 135 अंक से द्वितीय और जीजीएसएसएस सालवन की तनिषा 129 अंक लेकर तृतीय रही। स्कूलों की स्थिति पर नजर डालें तो जीएमएसएसएसएस निसिंग के सर्वाधिक 24, जीएमएसएसएसएस तरावड़ी के 18 और जीएसएसएस सांभी के 17 विद्यार्थी पाए हुए हैं। ये तीनों स्कूल टॉप-3 में रहे हैं।
लेवल-2 प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आगामी एक-दो दिनों में जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के गणित विषय पर आधारित होगी। कुल 200 अंक के पेपर रहेंगे, जिसमें 4 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर एक नेगेटिव मार्किंग रहेगी। प्रदेश की स्थिति पर नजर डालें तो पहले चरण में 23011 विद्यार्थी पास हुए हैं। दूसरे चरण की परीक्षा में इनमें से 5000 छात्रों को चुना जाएगा, जोकि लेवल-3 के प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। इसमें 3000 छात्राओं को इस कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
यह है योजना
बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। खंड स्तर पर परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। कुल 200 विद्यार्थियों का इसके लिए चयन किया जाएगा।
करनाल खंड के सर्वाधिक 311 विद्यार्थी हुए पास
खंड
कुल लड़के
लड़कियां
करनाल
311
185
126
नीलोखेड़ी
238
133
105
इंद्री
202
113
89
निसिंग
180
98
82
घरौंडा
174
108
66
असंध
159
92
67
बुनियाद पहले चरण का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। विद्यार्थी buniyaadhry.com वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। दूसरे चरण की परीक्षा 29 फरवरी को होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र इसी सप्ताह में जारी होंगे।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी