{"_id":"9faa8c0421a797a72d62115ac4e1d815","slug":"online-shopping-bags-to-bring-posts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग का सामान पहुंचाएगा डाक विभाग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग का सामान पहुंचाएगा डाक विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियर कंपनियों की तर्ज पर अब डाक विभाग भी उपभोक्ताओं को कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए डाक विभाग ने अमेजन, स्नैपडील, येप मी व पेय टीएम जैसी नामी ऑनलाइन कंपनियों के साथ उनका सामान उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का करार किया है। जिससे उपभोक्ता अब घर बैठे ही स्कॉई शॉप से सामान की ऑनलाइन खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन
डाक विभाग ने अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए व्यवसायीकरण की तरफ कदम बढ़ाए है। विभाग द्वारा बीमा कंपनियों व ई-गवर्नेंस के लेटर, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की जिम्मेवारी लेने के साथ ही ई-शॉपिंग की सुविधा देने वाले ऑनलाइन कंपनियों के साथ भी टाईअप किया है। विभाग के इस कदम ने जहां उपभोक्ताओं को बेहतर व विश्वसनीय सुविधा मिलने की आस जगी है। वहीं दूसरी ओर विभाग को भी लाखों रुपये राजस्व मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिले में हर माह 13 लाख के बिजनेस की उम्मीद
डाक विभाग को करनाल डिविजन से हर माह करीब 13 लाख रुपये को मासिक कारोबार की उम्मीद है। विभाग ने नवंबर से ही उपभोक्ताओं को जिले में कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा देना शुरू किया है। एक माह में ही विभाग को करनाल डिविजन में करीब पांच लाख रुपये का मुनाफा हुआ है। यह मुनाफा अगले दो या तीन माह तक 12 से 15 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों से मंगवा सकेंगे प्रसाद व पूजा का सामान
डाक विभाग उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सामान खरीदने के साथ, धार्मिक स्थलों से प्रसाद व पूजा का सामान मंगवाने की भी सुविधा प्रदान करेगा। विभाग द्वारा धार्मिक स्थलों पर किसी विशेष उत्सव या मेले के दौरान यह सुविधा प्रदान की जाएगी। उपभोक्ता धार्मिक स्थलों पर कार्यरत सोसायटियों व ट्रस्ट की साइट पर प्रसाद व सामान का ऑर्डर ऑनलाइन दे सकेंगे। जिसे उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी डाक विभाग की होगी।
वर्जन
जिले में इस समय तो ई-शॉपिंग के सामान की डिलीवरी का काम कम है। लेकिन आने वाले कुछ सालों में इसके बढ़ने की उम्मीद है। करनाल डिविजन को इस समय कैश ऑन डिलीवरी से पांच लाख रुपये तक बिजनेस मिल रहा है।
- अरुण गोयल, सहायक पोस्ट अधीक्षक, करनाल।