फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One they do not form part of the parking lot

वन वे नहीं, पार्किंग से बनेगी बात

Tue, 08 Oct 2013 09:53 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 08 Oct 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
One they do not form part of the parking lot
शहर के ओल्ड जीटी रोड से भगवान वाल्मीकि चौक तक और पटेल मार्केट तक वन वे करने के लिए चल रहा निर्माण कार्य लोगों के जी का जंजाल बना हुआ है। लोगों की मानें तो समस्या मार्ग पर कई दुकानों के बाहर खड़ी होने वाली गाड़ियों को पार्क कराने की है। वन वे होने से वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन


पार्किंग के बिना वन वे लोगों के जी का जंजाल बन सकता है। उधर, अधिकारियों का तर्क है कि ट्रैफिक पुलिस और सड़क सुरक्षा संगठन की भी वन वे करने की मांग थी। उन लोगों के अनुसार वन वे होने से लोगों को राहत मिलेगी। लिबर्टी चौक से लेकर शहर के दो किसान चौक तक ओल्ड जीटी रोड पिछले करीब बीस साल से वन वे है।
विज्ञापन


दो किसान चौक से लेकर घंटाघर चौक तक यह रोड पूरा खुला था। इसी बीच शहर के प्रसिद्ध छोले-भटूरे की दुकानों के बाहर और कई रेस्टोरेंटाें के बाहर लोगों के वाहनों का जमावड़ा लगने के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। लोगों की इस दिक्कत से अमर उजाला पहले ही अधिकारियों को अवगत करवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को वन वे चाहे नहीं मिलता लेकिन लोगों को दुकानों के बाहर वाहन खडे़ होने से बड़ी दिक्कत है। लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग की आवश्यकता है। पार्किंग के बिना ही लोगों को दिक्कत आ रही है। शहर के लोगों ने कहा कि वन वे करने के नाम पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर बेवजह लाखों रुपये डिवाइडर बनाने के नाम पर खर्च कर रहा है।

प्रशासन को लोगों की दिक्कत दूरी करनी है तो लाखों खर्च कर पार्किंग बनवाई जाए। इससे समस्या का समाधान होगा। ऐसे तो भले ही प्रशासन ने अपने मुताबिक लोगों को राहत देने के नाम पर डिवाइडर बनाकर काम करना प्रारंभ किया हो लेकिन सच्चाई है पार्किंग की व्यवस्था के बिना लोगों और दुकानदारों को राहत मिलने वाली नहीं है।


160 मीटर का टुकडा, सात लाख होंगे खर्च
यह मात्र 160 मीटर का टुकड़ा है, जो ट्रैफि क पुलिस और आरएसओ की काफी पुरानी मांग के अनुसार वन वे किया जा रहा है। लिबर्टी चौक से लेकर दो किसान चौक तक यह मार्ग पहले ही वन वे है। वन वे करने पर सात लाख रुपया खर्च किया जाना है। करीब दो सप्ताह में यह काम पूरा किया जाएगा।
वीरेंद्र जाखड़, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी बीएडंआर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed