फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one more dangue patient died, 7 new case arrived

जानलेवा हुआ डेंगू, एक और मरीज की मौत, सात नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
one more dangue patient died, 7 new case arrived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डेंगू जानलेवा होता जा रहा है। असंध की रहने वाली एक 62 वर्षीय डेंगू पीड़ित महिला की हिसार में मौत हो गई है। इससे पहले भी डेंगू पीड़ित एक महिला की मौत हो चुकी है। यह जिले में दूसरी मौत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिला का इलाज हिसार में चल रहा था, वहीं उसकी मौत हुई है।
दूसरी ओर डेंगू के मंगलवार को भी सात नए केस आए हैं। ऐसे में जिले में डेंगू का आंकड़ा 268 तक पहुंच गया है। मंगलवार को करनाल शहर में डेंगू के तीन केस मिले हैं। कुंजपुरा में एक और निसिंग में दो केस आए हैं। डेंगू के बढ़ते केसों व दो मरीजों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि तापमान में गिरावट आने पर डेंगू के केस कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

कहां कितने केस
करनाल - 142
निसिंग - 33
कुंजपुरा - 30
इंद्री - 21
घरौंडा - 17
असंध - 10
नीलोखेड़ी - 6
तरावड़ी - 8
बल्ला - 2
3908 घरों को जारी हो चुके नोटिस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 359536 घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लारवा की जांच की है। इनमें से 6625 घरों में डेंगू के लारवा मिले हैं और 3908 घरों के मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। फिर भी डेंगू के लारवा घरों और दफ्तरों में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती जा रही प्लेटलेट्स की मांग
जिस तरह डेंगू के केस बढ़ रहे हैं उसी तरह प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ती जा रही है। नागरिक अस्पताल में ब्लड सेंटर में रोज प्लेटलेट्स के छोटे पैक की डिमांड 40 तक आ रही है। वहीं कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 60 के करीब छोटे पैक की मांग आ रही है। जंबो पैक की मांग भी करीब 10 तक आ रही है।

वर्ष डेंगू केस
2010 72
2011 01
2012 14
2013 185
2014 03
2015 215
2016 23
2017 234
2018 106
2019 29
2020 93
2021 268
डेंगू पॉजिटिव महिला की मौत हिसार में हुई है, वह असंध के एक गांव की रहने वाली है। महिला का इलाज पहले असंध, फिर जींद और फिर हिसार में चला। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। लारवा की जांच की जा रही है। डेंगू पॉजिटिव मरीजों के लिए भी हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील है कि अपने आसपास डेंगू का लारवा पनपने न दें
- डॉ. अन्नू, अतिरिक्त जिला मलेरिया अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed